कोहली बोले गेल-डिविलियर्स को ले लेनी चाहिए भारत की नागरिकता

रायपुर। दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स की तारीफ की। कोहली ने कहा कि टीम में क्रिस गेल और एबीडी जैसे शानदार खिलाड़ी हैं, उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। कोहली ने मजाकिया लहजे में कहा कि दोनों को भारत की नागरिकता ले लेनी चाहिए। गेल औऱ डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों का टीम में होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

'हां है कोहली में तेंदुलकर से बराबरी करने का दम'

अपने शानदार आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बारे में बोलते हुए कोहली ने कहा कि सच कहूं तो आंकड़ो के बारे में मुझे सिर्फ तस्वीरों से पता चलता है। मैं इस बात के लिए खुश हूं कि एक समय में मैं सातवें नंबर पर थे और अब दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने कहा कि यह आसान नहीं है लेकिन आपको हर पारी में फ्रेश होना पड़ता है और पुराने स्कोर को भूलना पड़ता है।

कोहली ने कहा कि जब मैं मैदान पर आता हूं तो मैं बहुत ज्यादा प्रेरित होता हूं और अपना पूरा योगदान देने की कोशिश करता हूं। कोहली ने कहा कि आपका बल्ला चल रहा हो तो आपको घमंड नहीं होना चाहिए। अति आत्मविश्वास और आत्मविश्सा में बहुत थोड़ा फर्क होता है और हमें इसका ध्यान रखना चाहिए।

हमारी गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, यह मैदान 160 रन से उपर का पिच था लेकिन हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी अच्छा है, हर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करना चाहता है।

Story first published: Monday, May 23, 2016, 8:28 [IST]
Other articles published on May 23, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+