सरफराज के समर्थन में उतरे विराट कोहली, मैच के बाद कही ये अहम बातें
नई दिल्ली। पाकिस्तान को भारत से हार मिलने के बाद कप्तान सरफराज अहमद को चारों तरफ से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि अगर उन्होंने टाॅस जीता तो पहले बल्लेबाजी का फैसला लेना चाहिए था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी मैच से पहले ट्वीट करते हुए सरफराज को टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनने की सलाह दी थी लेकिन सरफराज ने गेंदबाजी चुनी। इसके बाद सरफराज आलोचकों के निशाने पर आ गए लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच के बाद उनके समर्थन में उतरे। उन्होंने अपने बयान से साबित किया कि जो सरफराज ने फैसला लिया वो गलत नहीं था।

कही ये बात
कोहली ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे क्योंकि ओवरकास्ट कंडीशन्स में यदि आप सही जगह गेंदबाजी करते तो गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ था। पिच में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। केवल एक बात थी कि हमारी बल्लेबाजी के दौरान दूसरे हाफ में ही गेंद स्पिन होने लगी थी। मेरे लिहाज से केवल ये बात थोड़ी अलग थी। बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बना डाले, जिसके बाद सरफराज का गेंदबाजी चुनने का फैसला सोशल मीडिया पर गलत करार दिया गया।

आज रोहित का दिन था
कप्तान कोहली ने ओपनर रोहित शर्मा को जीत का क्रेडिट दिया जिन्होंने 140 रनों की पारी खेली। कोहली ने कहा, ''रोहित ने अकेले ही हमें पहला गेम जिताया, आज फिर से रोहित का दिन था। आप कह सकते हैं कि 330 पर पहुंचने के लिए आपको टीम के प्रयास की आवश्यकता होती है, केएल राहुल ने रोहित के साथ एक शानदार नींव रखी, 70-75 पर पहुंचने के बाद रोहित अजेय है और उसने फिर दिखाया कि वह इतना अच्छा एकदिवसीय खिलाड़ी क्यों है। इसने मुझे एक निश्चित प्रकार की भूमिका निभाने की अनुमति दी और इसने हार्दिक को अंत में आने और विस्फोट करने की अनुमति दी। यह अब तक काम कर रहा है, हमें बीच में बहुत अधिक दृढ़ता देता है और यह एक ऐसी भूमिका है जिसे मैं टीम के लिए खेलकर खुश हूं।
शोएब अख्तर ने लगाई सरफराज की क्लास, बोले- ये एक बेवकूफ कप्तान है

लय हासिल कर रहे हैं कुलदीप
कुलदीप की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए ने कहा कि कुलदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की। पाकिस्तानी बल्लेबाज किसी तरह से उसके ओवर पूरा करना चाहते थे। इस तरह की परिस्थिति में लंबे स्पैल से मदद मिलती है। वो जितने ओवर गेंदबाजी करते जा रहे थे उतनी अच्छी लय हासिल करते जा रहे थे। उसने जिस गेंद पर बाबर को आउट किया वह लाजवाब थी। 48 रन पर खेल रहे बल्लेबाज को ऐसी गेंदपर आउट करना लाजवाब था। इसके बाद फखर जमान को आउट करना भी शानदार था। ये मैच का सबसे महत्वपूर्ण लम्हा था। जबसे हम इंग्लैंड आए हैं उन्होंने आज अबतक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
