For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साउथ अफ्रीका से मिली हार पर कोहली बोले- हम ऐसा ही मैच चाहते थे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा करने से चूक गई। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए आखिरी मैच में अफ्रीकी टीम जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से ड्रा करने में सफल रही। अगर भारत जीत जाता तो विराट कोहली अपनी धरती पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जितवाने वाले पहले कप्तान बन जाते, पर ऐसा नहीं हो सका। लेकिन कोहली इस हार से निराश नहीं हैं। मैच के बाद उन्होंने बयान दिया कि उनकी टीम बिल्कुल ऐसा ही मैच चाहती थी।

हो रही है वर्ल्ड कप की तैयारी

हो रही है वर्ल्ड कप की तैयारी

कोहली ने कहा, हम ऐसा ही मैच चाहते थे। यह अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए था। हम खराब हालातों में अच्छा खेलने के लिए तैयारी कर रहे हैं। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप तक हम इसी तरह पहले बल्लेबाजी करके खुद को आजमाती रहेगी। उन्होंने कहा, 'टीम इस तरह की सपाट विकेटों वाले मैचों में पहले बल्लेबाजी करने से पीछे नहीं हटेगी। इस तरह की पिचों पर पहले बल्लेबाजी करके हम खुद को आजमाते रहेंगे।'

T-20 : शिखर धवन ने हासिल की खास उपलब्धि, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा काम

यह युवा टीम है

यह युवा टीम है

इस सीरीज में टीम चयनकर्ताओं ने नए खिलाड़ियों को माैके दिए ताकि आगामी समय के लिए बैकअप भी रखा जाए। ऐसे में कोहली भी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम जल्द से जल्द टीम के लिए सही संयोजन चुनना चाहते हैं। जो खिलाड़ी घरेलू सर्किट में अच्छा कर रहे हैं, उन्हें मौके दिए जा रहे हैं। आपको समझना होगा कि यह एक युवा टीम है। उन्हें वक्त देना होगा ताकि वह टीम के साथ आ सकें।

अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे भारतीय बल्लेबाज

अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे भारतीय बल्लेबाज

बता दें कि धवन के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहा। भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन टीम 9 विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य ही दे सकी। जवाब में साउथ अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन डी काॅक की नाबाद 79 रनों की पारी की मदद से 9 विकेट रहते जीत हासिल कर सीरीज 1-1 पर ड्रा की। पहला मैच धर्मशाला में होना था जो बारिश की भेंट चढ़ा था, जबकि दूसरा भारत ने मोहाली में जीता था।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 9:40 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+