ट्विटर पर तेंदुलकर से आगे निकले कोहली, फालोअर्स मामले पर बनें नंबर 1
मुंबई। भले ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकार्ड विराट कोहली तोड़ पायेंगे या नहीं यह तो कह पाना थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन इतना तय है कि विराट ने ट्विटर पर सचिन को अपने से पीछे कर दिया है।
इस समय विराट कोहली के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या 4,870,190 हो गई है, इसका मतलब यह है कि उन्होंने सचिन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। सचिन के ट्विटर्स फालोअर्स की संख्या 4,869,849 है।
इन दोनों के बाद ट्विटर फालोअर्स के मामले में नंबर 3 पर कप्तान धोनी हैं जिनके ट्विटर समर्थकों की संख्या 3,327,033 है। आपको जानकर हैरत होगी कि भारत में सर्वाधिक ट्विटर समर्थकों वाली खेल हस्तियों की लिस्ट में नौ क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जबकि सातवें पायदान पर मौजूद देश की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा है जो क्रिकेट तो नहीं खेलती हैं लेकिन हां क्रिकेटर की पत्नी जरूर हैं।
इस लिस्ट में नंबर चार पर वीरेंद्र सहवाग( 3,180,081 समर्थक), नंबर पांच पर युवराज सिंह (2,723,090 समर्थक), नंबर 6 पर सुरेश रैना, नंबर 8 पर जहीर खान, नंबर 9 पर गौतम गंभीर और नंबर दस पर रोहित शर्मा हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
