
'धोनी से ज्यादा समर्पित कोई नहीं'
कोहली ने मैच के बाद धोनी की तारीफों के पुल बांधे जो स्वाभाविक थे। पूरी क्रिकेट बिरादरी और फैंस में धोनी के ही नाम की चर्चा थी। लेकिन कोहली ने उनके प्रदर्शन से इतर एक और बड़ी बात कही। कोहली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धोनी से ज्यादा प्रतिबद्ध कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। यहां तक की कोहली ने इसमें अपने आप को भी शामिल नहीं किया है। कोहली ने कहा, 'बाहर लोगों ने काफी बातें कही (धोनी के बारे में) लेकिन हम जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट के लिए धोनी से ज्यादा समर्पित कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। लोगों को उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए क्योंकि वे देश के लिए बहुत ज्यादा योगदान दे चुके हैं।'
धोनी ने 3 धमाकेदार पारियों से बताया विश्व कप 2019 जिताने में क्या होगी उनकी असल भूमिका

'धोनी सबसे ज्यादा बुद्धिमान'
इसके साथ ही कोहली ने कहा कि धोनी सबसे ज्यादा बुद्धिमान क्रिकेटरों में शामिल हैं। उनको पता होता है कि चीजों को कैसे ठीक करना है। वो ऐसे खिलाड़ी नहीं है जिनको नहीं पता हो कि क्या करना है। एक टीम के रूप में हमारा उनके साथ अच्छा तालमेल है और हम धोनी के लिए बहुत खुश हूं। इसके साथ ही कोहली ने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया में धोनी के नंबर 5 पर बल्लेबाज करना सबसे सही रहा और वे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए काफी खुश थे क्योंकि इस स्थान पर आकर आपको मैच के सही परिस्थितियों का बेहतर पता चल जाता है।
INDvsAUS: धोनी के बल्ले से भारत ने इतिहास का लिखा मिटाया, खत्म किया जीत का सूखा

'नंबर 5 धोनी के लिए बेस्ट स्थान'
कोहली ने कहा, '2016 में धोनी ने नंबर चार पर भी बल्लेबाजी की है लेकिन उसके बाद वह नंबर 5 और 6 पर भी खेले हैं। हमको लगता है नंबर 5 उनके लिए आदर्श है। अगर आप देखे तो एडिलेड में वो इस नंबर पर काफी सहज स्थिति में थे क्योंकि ये स्थान उनको खेल के अच्छी बुरी दोनों परिस्थितियों को समझने में अहम समय देता है। आप कुछ समय लेते हैं और गेम को फिनिश कर देते हैं।' आपको बता दें धोनी इस सीरीज के सबसे बड़े बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने तीनों मैच में अर्धशतक जड़े जिसमें दो मैचों में मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली। उन्होंने सीरीज के तीन मैचों में कुल 193 औसत बनाए और इतना ही उनका औसत भी रहा क्योंकि वे एक ही बार आउट हुए थे। धोनी ने सिडनी में 51, एडिलेड में 55 नाबाद और मेलबर्न में 87 नाबाद रनों की पारियां खेली थी।


Click it and Unblock the Notifications
