Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानें कितने करोड़ का है विराट कोहली का एक ट्वीट, फिर भी 5वें नंबर पर, यह खिलाड़ी है नं 1

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बात करें तो यह खिलाड़ी न सिर्फ रन बनाने में बल्कि कमाई के मामले में भी किसी मशीन से कम नहीं है। हाल ही में विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने 5 करोड़ फॉलोअर्स पूरे किये थे। उन्होंने सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी के मामले में प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया और 5 करोड़ का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बने।

और पढ़ें: IND vs NZ: वो 5 कारण जिनकी वजह से वेलिंगटन में हारी 'विराट सेना', 10 विकेट से जीता न्यूजीलैंड

इस बात में कोई दो राय नहीं कि दुनिया के सबसे दिग्गज और वैल्यूएबल खिलाड़ियों की बात की जाये तो विराट कोहली दुनिया के सबसे वैल्यूएबल क्रिकेटर बनेंगे, हालांकि कमाई के मामले में बात की जाये तो उनकी वैल्यू 5वें स्थान पर खिसक जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'ब्रैंड वैल्यू ऑन ट्विटर' की जिसके अनुसार किसी खिलाड़ी या सेलिब्रिटी की प्रति ट्वीट कितनी कमाई होती है के बारे में पता चलता है।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया- वेलिंगटन में कहां हारी टीम

2.5 करोड़ का है विराट कोहली का एक ट्वीट

2.5 करोड़ का है विराट कोहली का एक ट्वीट

'ब्रैंड वैल्यू ऑन ट्विटर' के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के 5वें नंबर के खिलाड़ी हैं जिनके प्रति ट्वीट की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर हैं। वह ट्विटर पर हर पोस्ट के लिये लगभग ट्विटर से 2.5 करोड़ रुपये (350,101 यूएस डॉलर) कमाते हैं। पिछले साल भारतीय सेलिब्रेटियों में कमाई और ब्रैंड वैल्यू के मामले में विराट कोहली नंबर वन पर रहे थे।

विराट कोहली से ज्यादा कमाते हैं लेब्रोन जेम्स

विराट कोहली से ज्यादा कमाते हैं लेब्रोन जेम्स

'ब्रैंड वैल्यू ऑन ट्विटर' में कमाई के मामले में विराट कोहली से ऊपर एक बास्केटबॉल प्लेयर है। दुनिया की सबसे मशहूर और बड़ी बास्केटबाल लीग एनबीए के स्टार खिलाड़ी और अमेरिकन बास्केटबॉलर लेब्रोन जेम्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। जेम्स ट्विटर पर एक पोस्ट करने के बदले लगभग 3.4 करोड़ रुपये (470,356 यूएस डॉलर) कमाते हैं।

जूनियर नेमार भी विराट से आगे

जूनियर नेमार भी विराट से आगे

'ब्रैंड वैल्यू ऑन ट्विटर' में कमाई के मामले में टॉप-3 खिलाड़ियों की बात करें तो यह तीनों खिलाड़ी ही फुटबॉल की दुनिया से हैं। तीसरे नंबर पर काबिज हैं ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर जूनियर नेमार। जो कि ट्विटर पर एक ट्वीट करने के लिए लगभग 3.5 करोड़ रुपये (478,138 यूएस डॉलर) लेते हैं।

आंद्रेस लेते हैं 4.3 करोड़ रुपये

आंद्रेस लेते हैं 4.3 करोड़ रुपये

'ब्रैंड वैल्यू ऑन ट्विटर' में कमाई के मामले में स्पेनिश फुटबॉलर आंद्रेस इनिएस्ता दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सोशल मीडिया मार्केटिंग फर्म ओपनडोर्स के अनुसार आंद्रेस ट्विटर पर अपने हर ट्वीट के बदले 4.3 करोड़ रुपये (590,825 यूएस डॉलर) लेते हैं। आंद्रेस सेंट्रल मिडफील्डर हैं और क्लब फुटबॉल में वह विसेल कोबे की ओर से खेलते हैं।

नंबर 1 पर काबिज हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

नंबर 1 पर काबिज हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

दुनिया के सबसे मशहूर और पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो 'ब्रैंड वैल्यू ऑन ट्विटर' में कमाई के मामले में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी है। सोशल मीडिया मार्केटिंग फर्म Opendorse की रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो ट्विटर पर एक ट्वीट पोस्ट करने के बदले 6.2 करोड़ रुपये (868,604 यूएस डॉलर) लेते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के नंबर 1 स्ट्राइकर हैं।

Story first published: Tuesday, February 25, 2020, 21:54 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+