Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिये किन कारणों से विराट कोहली ने अनुष्का को कहा MY Love?

मेलबर्न। कहते हैं ना इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते हैं और इसी तर्ज पर विराट कोहली ने अगर अपने प्यार अनुष्का का तारीफ ट्विटर पर कर भी दी तो इसमें किसी को ना ही कोई शिकायत होनी चाहिए और ना ही कोई हैरानी।

हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म NH10 रिलीज हुई है, ऐसे में विराट का अपने प्यार की तारीफ करना तो बनता ही है इसलिए ट्विटर पर उन्होंने अपने लव की तारीफ कर डाली कि उन्होंने एक शानदार फिल्म बनायी है।

वैसे भी दोनों अभी एक-दूसरे से काफी दूर हैं, हालांकि बीसीसीआई ने अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनकी पत्नी और प्रेमिकाओं के संग रहने की इजाजत दे दी है ऐसे में अब अनुष्का विराट के पास जा सकती हैं लेकिन फिलहाल अभी तो वो भारत में ही हैं। ऐसे में दोनों के बीच संवाद का जरिया फोन और ट्विटर ही है और शायद इसलिए विराट का प्यार ट्विटर पर बरस रहा है। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि लंबी जुदाई ने विराट को बेचैन कर दिया है इसलिए शायद उन्होंने अपने प्यार का इजहार सार्वजनिक रूप से कर दिया है।

विराट कोहली ने पब्लिकली अनुष्का को बुलाया 'My Love'

गौरतलब है कि विराट कोहली ने मंगलवार को अनुष्का शर्मा के लिए सार्वजनिक रूप से पहली बार MY Love शब्द का प्रयोग करते हुए ट्विट किया था। उन्होंने लिखा था कि "अभी-अभी NH-10 फिल्म देखी और खुश हो गया। क्या बेहतरीन फिल्म है और खासकर 'माय लव' अनुष्का शर्मा की शानदार परफॉर्मेंस। मुझे बहुत गर्व है।"

हालांकि इससे पहले विराट कोहली हाल ही में अनुष्का पर सवाल पूछने के कारण पत्रकार को गाली देने के विवादों में आ गए थे। लेकिन अब वो खुद ही अपने इश्क की बातें कर रहे हैं।

यार विराट तुम बैटिंग करते वक्त मुझसे चैटिंग कैसे कर लेते हो?

यहां आपको यह भी बता दें कि अनुष्का शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म 'NH-10' अपने पहले वीकेंड में 13.30 करोड़ की कमाई करने में सफल रही। रिलीज के दिन उम्मीद से कम कमाई करने वाली 'NH-10' ने वीकेंड (शनिवार और रविवार) को बेहतर परफॉर्म किया। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+