5 साल पहले इस महिला खिलाड़ी से मिलना चाहते थे विराट कोहली, अब सामने आई कहानी
नई दिल्ली। आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बहुत बड़े सुपरस्टार है। वे केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक चर्चित हस्ती हैं। लेकिन कम ही लोगों का पता होगा कि आज से पांच साल पहले कप्तान कोहली एक महिला स्टार क्रिकेटर से मिलने के लिए काफी उत्सुक थे। उस समय यह कहानी दबी रह गई लेकिन अब इसका पर्दाफाश हुआ है।
|
महिला क्रिकेटरों के साथ मुस्कराते हुए कोहली-
बता दें कि कोहली पांच साल पहले जिस महिला क्रिकेटर से मिलना चाहते थे वह और कोई नहीं बल्कि इंग्लैड की स्टार क्रिकेटर साराह टेलर हैं। इस बात का खुलासा टेलर की साथी खिलाड़ी केट क्रॉस ने किया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें सारा टेलर को टैग करते हुए उन्होंने कहा- 'पांच साल पहले, जब विराट कोहली तुमसे मिलना चाहते थे।' इस ट्वीट के साथ क्रॉस ने कोहली की एक फोटो भी शेयर की है जिसमे वे इंग्लिश महिला क्रिकेटरों के साथ मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं।
|
सुबह-सुबह ही टेलर से मिलने पहुंचे कोहली-
इतना ही नहीं, इस बात का जवाब टेलर ने दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा यह सुबह उठने के लिए मेरे जीवन की अजीब कॉल में से एक थी। इसके बाद टेलर ने हंसते हुए इमोजी भी लगाई है। इसमें कोई शक नहीं कि टेलर दुनिया की खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं और 121 वन डे मैच का भी उनको अनुभव है। इसके अलावा वे 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुकी हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 295 रन, वनडे में 3,958 रन और टी-20 में 2,175 रन बनाए हैं।
लैंडिंग के दौरान हुई छोटी चूक और टूट गए महिला जिमनास्ट के दोनों पांव, VIDEO वायरल

एक खूबसूरत खिलाड़ी हैं टेलर-
जबकि कोहली के साथ उनकी फोटो शेयर करने वाली क्रॉस ने 18 वनडे मैच खेले हैं और 28,80 के औसत से 21 विकेट लिए हैं। वे अंतिम बार इंग्लैंड के लिए मार्च 2019 में एक टी-20 सीरीज में खेलती हुई नजर आईं थी। क्रॉस ने फोटो के जरिए कई कयासों को जन्म दे दिया है। ये अपने आप में एक उत्सुकता का विषय है कि कोहली सुबह 5 बजे के नाश्ते के समय टेलर से मिलने के लिए इतने उत्सुक क्यों थे। बहरहाल 5 साल में एक पूरी दुनिया बदल चुकी है और विराट एक खिलाड़ी के तौर पर शिखर पर हैं और अपनी पत्नी अनुष्का के साथ खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी का भी आनंद उठा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
