For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लैंडिंग के दौरान हुई छोटी चूक और टूट गए महिला जिमनास्ट के दोनों पांव, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। अमेरिका की जिमनास्टिक खिलाड़ी सैम सेरियो खेलों की दुनिया की बड़ी दुर्घटना की शिकार हो गईं हैं। जिमनास्टिक एक ऐसा खेल है जिसमें किसी भी खेल से इतर आला दर्ज की फिटनेस की मांग रहती है और हर जिमनास्ट खिलाड़ी की बेहद मजबूत मांसपेशियां देख ये आसानी से समझ भी आ जाता है। हवा में कलाबाजियां खाते इन खिलाड़ियों के लिए सेकेंड के दसवें हिस्से की चूक भी पूरे जीवन भर के लिए भारी पड़ सकती है। सैम सेरियो के साथ भी एक ऐसा ही भयंकर हादसा हुआ है।

भयंकर हादसे ने किया कैरियर का अंत-

भयंकर हादसे ने किया कैरियर का अंत-

इस दुर्घटना के चलते इस उभरती हुई खिलाड़ी का करियर हमेशा के लिए समाप्त हो गया है और शायद अब वे अपने जीवन में सामान्य तौर पर दौड़ भी ना लगा सकें। ये हादसा तब हुआ जब वे हवा से फर्श पर एक जटिल मूवमेंट को परफार्म कर रही थी। यह घटना शुक्रवार को तब घटी जब सैम डबल फ्रंट फ्लिप (हवा से जमीन पर उतरना) से ब्लाइंड लैंडिग को परफार्म कर रही थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने ऐसा किया वे बहुत ही गलत तरीके से फर्श पर उतरी। हवा से जमीन पर गिरते समय उनका शरीर सही संतुलन कायम नहीं कर सका और यही से दर्दनाक हादसे की शुरुआत हुई।

अपनी जगह से अलग हुए घुटने, टूटी दोनों टांगें-

सही संतुलन ना होने के कारण फर्श पर उतरने के समय उनका घुटना लॉक हो गया और टांगों की निचली हड्डियां घुटने से अलग (डिस्लोकेट) हो गई। ऐसा होते ही एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की स्टूडेंट सैम दर्द से चिल्ला उठी। उनके गिरते ही वहां मौजूद मेडिकल स्टॉफ और अन्य खिलाड़ी तुरंत उनकी और दौड़ पड़े। वीडियो में जो हालत सामने आ रही है उससे माना जा रहा है कि इस खिलाड़ी की दोनों टांगे टूट चुकी है और घुटने डिस्लोकेट यानी अपनी जगह से हट चुके हैं। हालांकि अभी तक यह पता लगाया जा रहा है कि चोट किस हद तक गंभीर है।

हाईकोर्ट में बबीता फोगाट की याचिका, पूछा- क्यों नहीं बना रहे DSP

चोट के बाद बयां किया अपना दर्द-

उसके बाद उन्होंने इस हादसे की निराशा को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है- 'शुक्रवार की रात एक जिमनास्ट के तौर पर मेरी आखिरी रात थी। 18 सालों के बाद मैं इस खेल को छोड़ रही हूं। जिमनास्टिक ने मुझे बहुत कुछ सिखाया जिसमें कठिन मेहनत, विनम्रता, अखंडता, और समर्पण जैसी कुछ चीजें भी शामिल हैं। इसने मुझे ऐसी चुनौतियां और बाधाएं दी हैं जिनके बारे में बिना जिमनास्ट के मैंने कभी सोचा भी नहीं होता। हो सकता है कि मैंने जिस तरह से सोचा था, यह उस तरह का अंत ना हो। लेकिन कभी भी कुछ भी योजना के अनुसार नहीं होता है।'

Story first published: Tuesday, April 9, 2019, 16:56 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+