नई दिल्ली। टीम इंडिया के सुपर स्टार मिस्टर विराट कोहली का नाम आज हर छोटे-बड़े लोगों की जुबान पर है। कोहली की फैन लिस्ट में अब भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव का नाम भी शामिल हो गया है।
कोहली की तारीफ करते हुए कपिल देव ने कहा कि मेरे पास अल्फाज नहीं है, विराट की तारीफ करने के लिए, वो इन दिनों जिस तरह से खेल रहेे हैंं उसे देखते हुए बस मैं इतना कह सकता हूं कि वो एक दिन वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा के टेस्ट क्रिकेट में 400 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे और मुझे लगता है कि वो दिन बहुत जल्द आयेगा।
गौरतलब हो कि ब्रायन लारा क्रिकेट इतिहास में एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक जमाया था।मालूम हो कि कोहली ने वेस्टइंडीज में पहले टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जमा कर कई रिकार्ड अपने नाम किये हैं।