For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH के किसी बॉलर को रिटेन नहीं करूंगा, पर इस गेंदबाज को जाने नहीं दूंगा- सहवाग

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद का खराब प्रदर्शन देखने के बाद भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि इस टीम को आईपीएल 2022 से पहले होने वाली बड़ी नीलामी में किसी भी मौजूदा बॉलर को रिटेन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि सहवाग को लगता है कि अगर टीमों को इस बात की छूट दी जाती है कि वह अपने विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करती हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजमेंट को यह बात सुनिश्चित करनी चाहिए कि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर टीम में रहें।

मैं SRH के किसी बॉलर को रिटेन नहीं करूंगा- सहवाग

मैं SRH के किसी बॉलर को रिटेन नहीं करूंगा- सहवाग

सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा खिलाड़ी गेंदबाजों में मैं किसी को रिटेन नहीं करूंगा यहां तक कि भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं। मैं मानता हूं कि वह भारत के लिए खेलेंगे और वे एक अच्छे T20 बॉलर है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को अगर पंद्रह 15-16 करोड़ रुपए देकर किसी एक खिलाड़ी को रिटेन करने की जरूरत है तो यह बहुत ज्यादा है।

उनको नीलामी में कम पैसों में भुवनेश्वर कुमार को ले लेना चाहिए। राशिद खान के बारे में बात करने पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अभी तो यह तय नहीं हुआ है कि विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा या फिर नहीं, लेकिन अगर रिटेन किया जाता है तो इसमें कैसा भी दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है और राशिद खान को अपनी टीम में लेना ही लेना है।

3 महीने तक अपने बैग में रखी थी पिंक बॉल, स्मृति मंधाना ने बताई अपनी खास पारी की प्लानिंग

'राशिद खान को किसी भी हाल में करना होगा रिटेन'

'राशिद खान को किसी भी हाल में करना होगा रिटेन'

वीरेंद्र सहवाग कहते हैं, "चाहे कोई भी टीम हो वह इस तरह के खिलाड़ी को लेना ही लेना चाहेगी क्योंकि वह बहुत अच्छे हैं।"

सहवाग यहां पर नीलामी की थोड़ी तकनीकी बात भी बताते हैं और कहते हैं कि अगर राशीद खान अपने आप को फर्स्ट प्लेयर के तौर पर रिटेन करवाना चाहते हैं तो ऐसा हो सकता है कि वह 15 करोड़ की ब्रैकेट का स्लॉट अपने लिए मांगे। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद का मैनेजमेंट उनको रिलीज करके नीलामी में फिर से हासिल करने के बारे में सोच सकता है।

बेहतरीन गेंदबाज हैं राशिद खान-

बेहतरीन गेंदबाज हैं राशिद खान-

राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऐसे लेग स्पिनर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल मैचों से ज्यादा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपना नाम कमाया है और शायद वे इस तरह की क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज भी है। अकेले आईपीएल करियर की बात करें तो वह 73 मैचों में केवल 6.24 के इकोनॉमी रेट के साथ 89 विकेट चटका चुके हैं।

Story first published: Friday, October 1, 2021, 15:32 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+