For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL रद्द होता रहा तो फाइनल तक CSK के खिलाड़ी 60 साल के हो जाएंगे : सहवाग

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 यूएई लेग वर्तमान में चालू है और दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच से ठीक पहले खबर आई की टी नटराजन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके बाद सभी हैरान रह गए। लोगों को लगा कि यह आईपीएल के एक और सत्र को रद्द करने की शुरुआत हो सकती है। उसी प्रकाश में बात करते हुए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी राय रखी और सीएसके के खिलाड़ियों पर मजाकिया ताैर पर राय दी।

यह लंबे समय से जाना जाता है कि कई लोग सीएसके को 'डैडीज आर्मी' कहते हैं, क्योंकि इसमें ज्यादातर वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद होते हैं। जब 40 वर्षीय एमएस धोनी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे हैं तो ऐसी बात का होना लाज्मी है। इसलिए, सहवाग ने कहा कि जब तक आईपीएल का अगला सत्र समाप्त नहीं हो जाता, तब तक सीएसके के खिलाड़ी पहले ही 60 वर्ष के हो सकते हैं और ट्रेनों में हाफ-टिकट के पात्र हो सकते हैं।

सहवाग ने अपने फेसबुक वॉच शो विरुगिरी पर कहा, "कल दुबई में दिल्ली और हैदराबाद के बीच मैच था। मैच से पहले हैदराबाद की टीम से खबर आई कि नट्टू (टी नटराजन) COVID पॉजिटिव है। लीग को फिर से स्थगित नहीं किया जाना चाहिए, इसके बारे में चिंता थी।" उन्होंने कहा, "चिंता यह है कि अगर टूर्नामेंट इसी तरह से शुरू और रद्द होता रहा तो फाइनल के समय तक चेन्नई के खिलाड़ी 60 साल में ट्रेन में आधे टिकट खरीदने के पात्र हो जाएंगे।"

यह भी पढ़ें- 'मुझे टोपी पहनने में मजा आ रहा है', जीत के बाद धवन ने दिया बयान

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है क्योंकि उन्होंने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ अपने यूएई चरण की शुरुआत भी की थी। तीन बार की चैंपियन टीम एक और खिताब पर नजर गड़ाए हुए है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

अब उनका अगला मैच शारजाह में आरसीबी से होगा और यह देखने वाली बात होगी कि विराट कोहली और उनके लोग धोनी एंड कंपनी के खिलाफ कैसे खड़े होंगे। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए यूएई लेग के अपने शुरुआती मुकाबले में हार का सामना किया।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 18:29 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+