For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : पाकिस्तान टीम में है एक खूबी जो हमेशा कायम रही, सहवाग ने किया खुलासा

नई दिल्ली। माैजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुरे दाैर से गुजर रही है। हाल ऐसा है कि अगर गेंदबाज चलते हैं तो फिर बल्लेबाज उम्मीदें छोड़ बैठते हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान का सरफराज अहमद की कप्तानी में भी कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिल रहा। ये टीम 4 मैचों में 2 हार चुकी है, जबकि एक रद्द रहा। टीम अंक तालिका में 3 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। नामी खिलाड़ियों के क्रिकेट छोड़ने के बाद पाकिस्तान जीत के लिए तरसता दिख रहा है। लेकिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि पाकिस्तान टीम में एक खूबी है जो हमेशा कायम रही।

हर समय अच्छी तिकड़ी मिली

हर समय अच्छी तिकड़ी मिली

सहवाग का मानना है कि पाकिस्तान टीम में एक खूबी रही कि उन्हें हर समय तेज गेंदबाजों की तिकड़ अच्छी मिली है। इस बात का खुलासा सहवाग ने उस दाैरान किया जह पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन्हें पूछा किया आपको पाकिस्तानी टीम का पेसर अटैक कैसा लगता है। सहवाग ने कहा, ''पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी हमेशा अच्छी रही है। बात पुराने समय की हो या फिर इस समय कि यही कहा जाता है कि पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी आैर भारत की बल्लेबाजी के बीच मुकाबला हो रहा है।'' सहवाग ने कहा कि ना कभी भारतीय गेंदबाजों का जिक्र हुआ, ना कभी पाकिस्तान की बल्लेबाजी का।

पाक गेंदबाजों की होती है चर्चा

पाक गेंदबाजों की होती है चर्चा

इसके आगे सहवाग ने कहा, ''वकार युनिस, वसीम अकरम, इमरान खान और शोएब अख्तर जैसे गेंदबाज रहे हैं और अब बहाव रियाज, मोहम्मद आमिर और हसन अली हैं। तो चर्चा यही होती है कि भारतीय बल्लेबाजों के सामने पाकिस्तान के गेंदबाज रियाज या हसन अली कैसा प्रदर्शन करते हैं। क्या ये गेंदबाज विराट कोहली को आउट कर पाएंगे और भारत में चर्चा उल्टी हो जाती है कि क्या भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ रन बना पाएंगे।''

सहवाग की मांग- ये कमाल का खिलाड़ी है, धवन की जगह इसे टीम में शामिल करो

पर यहां हो सकती है दिक्कत

पर यहां हो सकती है दिक्कत

हालांकि सहवाग ने अख्तर के यू-ट्यूब चैनल पर यह भी बताया कि कहां अब पाकिस्तान को दिक्कत हो सकती है। सहवाग ने कहा कि पिछले कुछ मैचों से पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इंग्लैंड में काफी रन लुटाए। स्कोर 380 तक भी गए आैर चेस भी करवाए थे। सहवाग को लगता है कि हसन अली फाॅर्म में लाैटे तो कुछ हो सकता है। उन्होंने कहा, ''हसन अली बीच के ओवर में पहले जैसे विकेट नहीं लेते, अगर उनकी फाॅर्म ऐसी ही रही तो आने वाले मैचों में दिक्कत हो सकती है। सहवाग के इस जवाब के बाद अख्तर ने भी माना कि हां हसन पहले जैसे रिवर्स स्विंग नहीं कर रहे हैं।

Story first published: Friday, June 14, 2019, 15:48 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+