For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सहवाग ने कहा, मैंने भी किया है द्रविड़ के गुस्से का सामना, अंग्रेजी के चलते बात आधी भी नहीं समझ पाया

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इस समय इंदिरानगर के गुंडे के नाम से ज्यादा जाने जा रहे हैं। जब से द्रविड़ ने विज्ञापन में अपना गुस्से वाला अवतार दिखाया है तब से सोशल मीडिया पर इसका बोलबाला है। राहुल द्रविड़ ने गुस्से में अपनी इतनी भावनाएं जाहिर की है कि उनको देखने वाले एक बार को तो अपनी रोंगटे खड़े कर लेंगे। जो लोग द्रविड़ को जानते हैं और जिन्होंने द्रविड़ को केवल खेलते हुए भी देखा है उनके लिए भी राहुल का यह अवतार बहुत ही अविश्वसनीय है। आपको बता दें कि द्रविड़ ना केवल गुस्से में चीखते हुए दिखाई दिए बल्कि उन्होंने बैट के साथ दूसरी कार में तोड़फोड़ भी की।

द्रविड़ वास्तव में भी गुस्सा दिखाते थे-

द्रविड़ वास्तव में भी गुस्सा दिखाते थे-

द्रविड़ बेहद झुंझलाए हुए दिखाई दिए और उन्होंने वीडियो के अंत में अपनी कार से निकलकर बल्ला लहरा कर यह भी कहा कि मैं इंदिरानगर का गुंडा हूं। राहुल द्रविड़ के इस ऐड को क्रिकेट जगत में चर्चित बनाने में विराट कोहली का काफी योगदान रहा है जिन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि उन्होंने राहुल भाई का ऐसा रूप इससे पहले नहीं देखा। इसके बाद अन्य कई हस्तियों ने राहुल द्रविड़ के अवतार पर टिप्पणी की। बॉलीवुड से भी राहुल द्रविड़ के 'इंदिरानगर का गुंडा हूं मैं' लाइन पर काफी कमेंट आए और दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वह भी इंद्रानगर की गुंडी हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि द्रविड़ वास्तव में भी गुस्सा दिखाते थे।

IPL 2021: आंद्रे रसेल का नया हेयरस्टाइल, पिछली बार ऐसे ही अंदाज में उड़ाए थे छक्के

धोनी पर चिल्लाते हुए कहा, इस तरीके से तुम खेलते हो?

धोनी पर चिल्लाते हुए कहा, इस तरीके से तुम खेलते हो?

ऐसा भारत के पाकिस्तान दौरे पर हुआ था जब राहुल ने धोनी को जमकर लताड़ लगाई थी क्योंकि धोनी ने एक लूज शॉट खेला था। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद धोनी आश्चर्यचकित हो गए थे। सहवाग ने बात करते हुए कहा, "मैंने राहुल द्रविड़ को गुस्सा करते हुए देखा है। हम पाकिस्तान में खेल रहे थे और महेंद्र सिंह धोनी तब न्यूकमर थे और उन्होंने ऐसा शॉट खेला कि पॉइंट में कैच लपका गया। इससे राहुल द्रविड़ महेंद्र सिंह धोनी से काफी खफा हो गए। ने धोनी पर चिल्लाते हुए कहा, इस तरीके से तुम खेलते हो? तुमको फिनिश करना चाहिए था।

सहवाग को भी लगाई द्रविड़ ने अंग्रेजी में लताड़-

सहवाग को भी लगाई द्रविड़ ने अंग्रेजी में लताड़-

सहवाग आगे मजेदार बात बताते हुए कहते हैं कि द्रविड़ ने खुद उनको भी लताड़ लगाई हुई है लेकिन उस समय अंग्रेजी में बात कहने के कारण वे आधी भी नहीं समझ पाए थे। सहवाग की मजेदार बातचीत जारी रहती है और वे बताते हैं कि जब अगली बार महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने आए तो उन्होंने शॉट नहीं खेले और बताया कि वे आगे से राहुल द्रविड़ से दोबारा डांट नहीं खाना चाहते इसलिए इस बार मैच फिनिश करेंगे।

डोडा गणेश ने भी शेयर किया एक मामला-

डोडा गणेश ने भी शेयर किया एक मामला-

इससे पहले राहुल द्रविड़ के पूर्व रणजी टीम साथी डोडा गणेश ने भी एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था जहां पर द्रविड़ के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। यह घटना रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में हुई थी जो 1997- 98 में कर्नाटक और हैदराबाद के बीच खेला गया था। कर्नाटक ने तब केवल 1 विकेट से यह मुकाबला जीता था और द्रविड़ निश्चित तौर पर काफी बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के क्रिकेट के इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने 164 टेस्ट मैच 324 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले और केवल एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। उन्होंने टेस्ट मैचों में 13288 रन ओडीआई मैच में 10889 रन और एकमात्र टी20 मैच में 31 रन बनाए हैं।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 16:17 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+