For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Viral Video: सहवाग ने पोस्ट किया सेना के जवान का वीडियो, हर भारतीय हो जायेगा भावुक

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग अपने विस्फोटक अंदाज के लिये फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं, फिर चाहे वो मैदान हो या फिर संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया। वीरेंदर सहवाग उन खिलाड़ियों में से हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने मजाकिया अंदाज से फैन्स का मनोरंजन करते नजर आते हैं। हालांकि सहवाग बीच-बीच में कुछ ऐसी भी वीडियो शेयर करते हैं जिन्हें देखकर उनके फैन्स भावुक हो जाते हैं।

रविवार को सहवाग ने भारतीय सैनिकों का एक वायरल वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जिसे देखने के बाद हर भारतीय की आंखों में आंसू आना तय है। सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है वह भारतीय सैनिकों का है जो कि अपने साथी सैनिक का बर्फ के बीचों बीच जन्मदिन मना रहे हैं। इस वीडियो के साथ ही सहवाग ने दिल छू लेने वाली बात भी कही है।

और पढ़ें: सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले खिलाड़ी ने तोड़ा टीम से नाता

इस वीडियो में सेना के जवान असली केक के बजाय बर्फ का केक कटवाकर अपने साथी का जन्मदिन मना रहे हैं। किसी भी भारतीय को भावुक कर देने वाले इस वीडियो को शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा,'एक सैनिक अपना जन्‍मदिन मना रहा है। चीज केक भूल जाओ। स्‍नो केक की खूबसूरती, सिर्फ एक सैनिक ही जानता है। इनके बलिदान को बताने के लिए कोई शब्‍द काफी नहीं हैं।'

सहवाग की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सहवाग पुलवामा हमले में शहीद हुए 2 नायकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठा रहे हैं और अपने स्कूल में ट्रेनिंग दे रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बच्चों की ट्रेनिंग की तस्वीर भी शेयर की थी।

और पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड को हरा वेस्टइंडीज ने 20 साल बाद किया यह काम, आंकड़ों में देखें रिकॉर्ड

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बीच सहवाग जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटे और खुद किचन में खड़े होकर फूड पैकेट तैयार किये और गरीब और भूखे लोगों तक पहुंचाया।

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 15:07 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+