Asia Cup 2018: भारत का राष्ट्रगान गुनगुनाकर पाकिस्तान के फैन ने जीता सभी का दिल, देखें VIDEO
नई दिल्ली। नफरत को अगर हराना है तो फिर प्यार की बुनियाद को औऱ मजबूत करना होगा। जब दो देश किसी मैदान पर एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं तो उऩके मन में बस एक ही बात की धुन सवार होती है कि वो किसी भी तरह से इस मुकाबले को जीतें और अपने देश का मान बढ़ाएं। वहीं जब बात भारत-पाकिस्तान की हो तो ये बात कुछ और ही प्रखरता से सामने आती है। दशकों से दोनों मुल्कों की आपसी सियासी कड़वाहट ने खेल के मैदान को भी हार-जीत की जिद के खांचे में ही बांध के रख दिया है। जब दोनों देशों के प्रशंसक मैदान में उतरते हैं तो उनके मन में खेल भावना से ज्यादा एक दूसरे को नीचा दिखाने की जिद सवार होती है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे भी वाकये सामने आते हैं जो ये साबित करते हैं कि भले ही सरहद पर खड़ी दीवारों ने हमारी जमीन अलग कर दी हो लेकिन आज भी दोनों मुल्कों के बीच दिल में दूरियां नहीं पैदा हुई हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया एशिया कप 2018 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भी।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: सचिन के फैन को अपने खर्च पर दुबई लेकर गए पाकिस्तान के 'चाचा शिकागो'
जब पाकिस्तान के इस प्रशंसक ने गाया भारत का राष्ट्रगानः
एशिया कप 2018 में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर हर खेल प्रशंसक उत्सुक दिख रहा था। वहीं जब ये मुकाबला शुरू हुआ तो करोड़ों लोगों की निगाहें मैदान पर अटकीं नजर आईं। वहीं इस मुकाबले की शुरुआत से पहले जब दोनों देश राष्ट्रगान के लिए आए तो दर्शकों मे एक अजब सा उत्साह देखने को मिला, कोई भारत माता की जय के नारे लगा रहा था तो कोई पाकिस्तान जिंदबाद के । हालांकि जब भारत का जन गण मन बजा तो हर भारतीय प्रशंसक सावधान की मुद्रा में अपनी अस्मिता, अपने प्रतीक राष्ट्रगान को गुनगुनाते हुए दिखा। वहीं इस भीड़ में एक पाकिस्तानी फैंस ने भी भारत का राष्ट्रगान पूरी शिद्दत के साथ गाया, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
|
सचिन के इस फैन को पाकिस्तान के चाचा शिकागो अपने खर्च पर ले गए दुबईः
मैदान पर भारत का तिरंगा हाथो में लिए और पूरे शरीर को तिरंगे में रंगकर भारत का सपोर्ट करने वाले सचिन के जबरे फैन सुधीर को कौन नहीं जानता। हर कोई उनकी इस दीवानगी का कायल है लेकिन एशिया कप के लिए सुधीर को दुबई तो जाना था लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में सुधीर गौतम भारत ही रह जाते लेकिन पाकिस्तान के चाच शिकागो ने जब सुधीर से एशिया कप देखने जाने के लिए उनसे बात की तो पता चला कि उनके पास पैसे नहीं है। खेल वेबसाइट एक्स्ट्राटाइम से बातचीत के दौरान चाचा शिकागो ने कहा, "यह मेरा अपने दोस्त के लिए प्रेम था। मैं ज्यादा अमीर नहीं, लेकिन मेरा दिल बड़ा है। फोन पर ही मैंने सुधीर से कहा कि तुम यहां आओ। मैं हर चीज की व्यवस्था कर दूंगा। सुधीर ने बताया, 'मैंने वीजा का इंतजाम किया और चाचा ने मेरे लिए टिकट भेज दिए। उन्होंने मेरे लिए होटल और खाने की भी व्यवस्था की।'

भारत ने जीता मुकाबलाः
इस मुकाबले की अगर बात करें तो इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था लेकिन भुवी और बुमराह की कमाल की गेंदबाजी के चलते पाक की पूरी टीम 162 पर ही सिमट गई। वहीं धवन और शर्मा की शानदार पारी के चलते भारत यह मुकाबला 8 विकेट से आसानी से जीत गया। बता दें कि एक बार फिर ये दोनों टीमें 23 सितंबर यानी की रविवार को आमने-सामने होंगी।
|
जब युजवेंद्र चहल ने जीता सभी का दिलः
सिर्फ मैदान में प्रशंसकों ने ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों ने भी मिसाल पेश की । इस मुकाबले की अगर बात करें तो पाक ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मुकाबले में फखर जमान को भारत के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार के रूप में पाकिस्तान के दर्शक देख रहे थे, लेकिन भुवी के कमाल ने पाक के खेमे में निराशा ही डाली और दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता किया। वहीं इस मुकाबले में एक वो क्षण भी आया जब मैदान में पाक-भारत के दर्शकों ने एक साथ खडे़ होकर युजवेंद्र चहल को बधाई दी, सियासी दूरियां और मनमुटाव मानों दूर हो गए। दरअसल पाक के उस्मान को विकेटों के बीच भागते हुए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उन्होंने युजवेंद्र चहल से मदद मांगी। चहल ने बिना किसी हिचकिचाहट के पाकिस्तानी बल्लेबाज की मदद की और उनके जूते का फीता बांध दिया।
ये भी पढ़ें-INDvsPAK: हार के बाद बोले सरफराज- 2 बॉलर्स के लिए टीम ने की थी तैयारी, तीसरे ने कर दिया सफाया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
