युवराज सिंह ने बताया, विराट कोहली की इस गलती के चलते 2019 विश्व कप हारी टीम इंडिया
नई दिल्ली। भारतीय फैन्स के लिये 2019 विश्व कप का अभियान किसी बुरे सपने से कम नहीं है जिसकी शुरुआत को काफी शानदार होती है लेकिन अंत उतना ही भयानक होता है। इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। दिग्गज खिलाड़ियों समेत हर फैन को उम्मीद थी कि भारतीय टीम यहां से फाइनल में जगह जरूर बनायेगी जहां पर खिताबी जंग होगी, हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की हार ने फैन्स के दिल को तोड़ दिया और टीम का सफर यहीं पर समाप्त हो गया। पूरे टूर्नामेंट में अपनी मजबूत बल्लेबाजी का दम दिखाने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में फिसड्डी नजर आयी और कीवी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिये।
और पढ़ें: फैन्स को जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं युवराज सिंह, पिता बनने का दिया संकेत
भारतीय टीम को 2 बार विश्व कप में खिताबी जीत दिलाने वाले पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर केविन पीटरसन के साथ लाइव बातचीत करते हुए विश्व कप 2019 की इस हार पर बात की और बताया कि विराट कोहली की किस गलती के चलते भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: अपनी बायोपिक में किसे लीड रोल में देखना चाहते हैं विराट कोहली, साथ में रखी शर्त

पंत को दोषी ठहराना होगा गलत, टीम के पास नहीं थी योजना
युवराज सिंह ने विश्व कप में भारत की हार पर बात करते हुए कहा कि लोग इसके पीछे ऋषभ पंत के प्रदर्शन को कारण बताते हैं लेकिन मुझे लगता है कि इसमे विराट कोहली से चूक है क्योंकि विश्व कप 2019 में भारतीय टीम के पास कोई योजना ही नहीं थी।
उन्होंने कहा,'मैं जानता हूं कि हर शख्स ने इस शॉट के लिए पंत की आलोचना की, लेकिन इस बात को समझने की जरूरत है कि पंत तब केवल अपना पांचवां वनडे मैच खेल रहे थे। जब आप वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो आपको अनुभव की जरूरत होती है। निश्चित ही, हमने 2019 वर्ल्ड कप को लेकर अच्छी प्लानिंग नहीं की।'

आईपीएल से काफी अलग होता है विश्व कप
युवराज सिंह ने इसी मुद्दे पर आगे बात करते हुए कहा कि आपको समझना होगा कि आईपीएल के मुकाबले वनडे क्रिकेट अलग होता है खास तौर पर तब जब सामने विश्व कप हो। ऐसे में आपको रायडु के अनुभव की जरूरत थी, आप युवा खिलाड़ी पर सारा दबाव नहीं डाल सकते।
उन्होंने कहा,'जब आप आईपीएल में टी20 मैच खेलते हो, तो आपको किसी भी समय ब़ड़ा शॉट खेलने की आजादी होती है, लेकिन फिफ्टी-फिफ्टी में आप हर गेंद को मैदान से बाहर नहीं भेज सकते। अगर आईपीएल पचास ओवरों का फॉर्मेट होता और उसके पास अनुभव होता, तो हालात एकदम अलग होते। मैं सिर्फ इतना भर कह रहा हूं कि जब आपके पास पचास ओवरों का अनुभव होता है, तो आपकी मनोदशा अलग होती है।'

शिखर धवन के कवर के रूप में आये थे पंत
गौरतलब है कि भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी विश्व कप 2019 में कवर प्लेयर के तौर शामिल किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन चोटिल हो गये थे जब उन्होंने शतक लगाया था। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को इंग्लैंड बुलाया था।
इसके बाद ऋषभ पंत ने बचे हुए सभी मैच खेले। हालांकि मैनेजमेंट के पास रायडू को शामिल करने का मौका था लेकिन फिर भी उसने उन्हें नहीं चुना। नतीजन भारत के पास अनुभव की कमी हो गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 56 गेंदों में पंत ने 32 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
