For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीवीएस लक्ष्मण ने दी भारत को सलाह, अगले विश्व कप के लिए करनी होगी ये तैयारी

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद प्रशंसकों को थी। भारत ने बड़ी आसानी से अपने पहले दो मैच गंवा दिए। पहले पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से बड़ी हार मिली तो फिर न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से भारत को मात दी। फिर केन विलियमसन एंड कंपनी ने अफगानिस्तान को रविवार 8 विकेट से हराकर भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले एक और टी20 विश्व कप से पहले पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भारत के लिए कुछ बदलावों का सुझाव देते हुए सलाह दी है।

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय गेंदबाज कमाल नहीं दिखा पाए थे क्योंकि पहले दो मैचों में भारत सिर्फ दो विकेट लेने में सफल रहा था। अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मण ने सुझाव दिया कि ऐसे गेंदबाजों की पहचान करना बहुत जरूरी है जो तेज गेंदबाजी कर सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर गेंद ज्यादा स्विंग नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी फैंस उड़ा रहे हैं कोहली का मजाक, ट्रेंड में आया 2012 का ट्वीट

कुछ गेंदबाजों की पहचान करना जरूरी

कुछ गेंदबाजों की पहचान करना जरूरी

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, ''मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजी करने वाले कुछ गेंदबाजों की पहचान करना बहुत जरूरी है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियां बिल्कुल अलग होंगी। मुझे यकीन नहीं है कि गेंद बहुत ज्यादा स्विंग करेगी। लेकिन कोई ऐसा होना चाहिए जो तेज गेंदबाजी कर सकता है, उस विकेट की उछाल और गति को निकाल सकता है और साथ ही साथ अलग-अलग तरीके से गेंदबाजी का उपयोग कर सकता है। आप किसी ऐसे खिलाड़ी को चाहते हैं जो गेंद के साथ पारी को अच्छी तरह से समाप्त कर सके।"

कुछ बल्लेबाजों को गेंदबाजी भी करनी चाहिए

कुछ बल्लेबाजों को गेंदबाजी भी करनी चाहिए

भारत टी20 विश्व कप 2021 में छठे गेंदबाज की कमी से भी झूझता रहा। हार्दिक पांड्या फिटनेस मुद्दों के कारण टूर्नामेंट में ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पाए। लक्ष्मण ने आगे कहा कि अगर ऐसे बल्लेबाज हैं जो कुछ ओवर भी फेंक सके तो इससे कप्तान दबाव में नहीं होता है। लक्ष्मण ने कहा, "दूसरी अहम बात यह है कि उन बल्लेबाजों की पहचान करना है जो गेंदबाजी कर सकते हैं क्योंकि हमने देखा है कि यदि आपके पास छठा या सातवां गेंदबाजी विकल्प है, तो कप्तान निश्चित रूप से दबाव में नहीं होगा। हम जानते हैं कि हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस के चलते संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए, कुछ ऐसे बल्लेबाज ले आओ जो दो ओवर भी ले सकें, जो ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।"

किशन पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करता है

किशन पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करता है

भारत आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में आखिरी सुपर 12 मैच में अपना आखिरी मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। लक्ष्मण को लगता है कि भारत को ईशान किशन को नामीबिया के खिलाफ मौका देने की कोशिश करनी चाहिए। टी20 विश्व कप की तैयारी में भारत द्वारा खेले गए अभ्यास मैचों के दौरान किशन अच्छी फॉर्म में थे, जहां उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारियां खेलीं थी। भारत ने किशन को चोटिल सूर्यकुमार यादव के स्थान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ माैका दिया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ माैका नहीं दिया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ किशन ने केएल राहुल के साथ शुरुआत की थी।

भारत के लिए संभावित सलामी बल्लेबाज के रूप में किशन के बारे में बोलते हुए, लक्ष्मण ने कहा, "ईशान किशन वह है जो पावरप्ले का अच्छे से इस्तेमाल करता है। वो अपने स्तर का क्रिकेट खेलता है। कोहली जब कप्तानी छोड़ देंगे तो उसके बाद रोहित शर्मा कप्तानी करते दिख सकते हैं। किशन भारत के लिए मैच जीतने के लिए सबसे विनाशकारी खिलाड़ी साबित हो सकता है। फिर केएल राहुल हैं। हम जानते हैं कि वह क्या है।''

Story first published: Monday, November 8, 2021, 15:02 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+