For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट सेना के मुरीद हुए वीवीएस लक्ष्मण, कहा- साल 2019 में पूरा किया मेरा सपना

नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिये विश्व कप सेमीफाइनल की हार को भुला दिया जाये तो हर लिहाज से साल 2019 काफी शानदार रहा है। ऐसे में साल के अंत होने पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी भारतीय टीम की तारीफ की है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक वीवीएस लक्ष्मण ने विराट सेना की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2019 भारतीय टीम के लिये काफी अच्छा रहा है।

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराने के सपने को पूरा किया है।

और पढ़ें: कनेरिया मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम जवाबदेह नहीं

एक टीवी कार्यक्रम में भारतीय टीम की तारीफ करते हुए लक्ष्मण ने कहा, 'यह साल भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार रहा है। टेस्ट क्रिकेटर होने के नाते मेरा हमेशा से सपना था है कि ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया जाये। मैं अपने करियर में यह मुकाम हासिल नहीं कर सका लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मेरा यह सपना पूरा कर दिया। इसलिये यह साल मेरे लिये भी काफी अहम रहा।'

और पढ़ें: एशिया इलेवन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के न होने पर PCB ने तोड़ी चुप्पी, कहा- BCCI फैला रहा भ्रम

गौरतलब है कि जनवरी में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात दी। 1947 के बाद यह पहली बार था जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में धूल चटाई। 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने टिम पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया।

आपको बता दें कि इस साल भारतीय टीम ने 8 टेस्ट मैच खेले जिसमें से उनसे 7 में जीत हासिल की जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही एक मैच ड्रॉ खेलना पड़ा था।

और पढ़ें: Year Ender: साल की वो 4 बेस्ट टेस्ट पारियां जिन्हें देख उड़ जाते हैं होश, 4 गुना हो जाता है रोमांच

इसके अलावा भारतीय टीम ने कुल 28 वनडे मैच खेले और 19 में जीत हासिल की। साथ ही 16 टी-20 मैचों में से भारत ने नौ में जीत हासिल की। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी साल 2019 को अपने करियर में सबसे खास करार दिया है।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 18:51 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+