Rio Olympics 2016 : महिला हॉकी मुकाबले में ब्रिटेन के सामने भारतीय महिलाओं ने टेके घुटने
रियो डी जेनेरियो। रियो ओलम्पिक में सोमवार को भारत के लिए किसी भी खेल में खुश करने वाली खबर नहीं आई। महिला हॉकी टीम ने भी निराश किया। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम पूरी तरह से हथियार डालती नजर आई। पूल चरण के अपने दूसरे मैच में ब्रिटेन के हाथों 0-3 से करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम जरा भी लय में नहीं थीं। Rio Olympics Hockey : जर्मनी के हाथों 2-1 से हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, आखिरी तीन सेकंड पड़े भारी
ब्रिटेन की आर से जिसेले एंश्ले ने 25वें, निकोला व्हाइट ने 27वें और एलेक्जांद्रा डैनसन ने 33वें मिनट में गोल किया। रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह पहली हार है। इस मुकाबले से पहले भारत ने जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था।
रियो ओलंपिक की बात करें तो ब्रिटेन की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने आॅस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। भारत को रियो ओलंपिक में 13वीं वरीयता प्राप्त है और ब्रिटेन के सामने इसका प्रेशर भी साफ दिख रहा था।
भारतीय डिफेंस पहले क्वार्टर में ब्रिटेन का आक्रमण झेलने में नाकाम रहा। दूसरे क्वॉर्टर में भी ब्रिटेन ही हावी रहा और इसमें दो गोल दागे। जबकि तीसरे क्वॉर्टर में भी एक गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने लगातार हमले जारी रखे। हालांकि, अंतिम क्वॉर्टर में भारतीय महिलाओं ने कुछ हद तक बेहतर किया और कई बार अटैक करने में कामयाब दिखीं। कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन वे गोल में नहीं बदल सके।
सोमवार को हॉकी के पूल बी के अन्य मुकाबले में अमरीका ने आॅस्ट्रेलिया को 2-1 और पूल ए में न्यूजीलैंड को जर्मनी ने 2-1 से हराया। भारतीय महिला टीम अब बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जबकि ब्रिटिश महिलाएं अर्जेटीना का सामना करेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
