For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सिर्फ अच्छा व्यव्हार करने से IPL में नहीं मिलती एंट्री', क्लार्क के बयान पर लक्ष्मण का पलटवार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते भले ही आईपीएल का 13वां सीजन अनिश्चितकाल के लिये टल गया हो लेकिन इसको लेकर हो रही चर्चाओं का टलना संभव नहीं है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने आईपीएल और कंगारू खिलाड़ियों को लेकर ऐसा बयान दिया जिससे न सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई बल्कि भारत के भी दिग्गज खिलाड़ी नाराज हो गये। दरअसल माइकल क्लार्क ने हाल ही में कहा था कि साल 2018-19 में जब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरान किया था तो वहां पर कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सिर्फ इसलिये स्लेजिंग करने से बच रहे थे ताकि आईपीएल में उनके कॉन्ट्रैक्ट सलामत रहें।

और पढ़ें: 'इमरान खान ने रची थी जावेद मियांदाद को बाहर करने की साजिश', पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का खुलासा

पूर्व कप्तान के इस बयान पर टिम पेन, पैट कमिंस समेत कई खिलाड़ी पहले ही नाराजगी जता चुके हैं लेकिन इस फेहरिस्त में अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी जुड़ गया है।

और पढ़ें: क्रिकेट की दुनिया के वो 10 गेंदबाज जिन्होंने करियर में कभी नहीं फेंकी वाइड

लक्ष्मण ने क्लार्क के बयान पर जताई नाराजगी

लक्ष्मण ने क्लार्क के बयान पर जताई नाराजगी

वीवीएस लक्ष्मण ने माइकल क्लार्क के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छे व्यव्हार का मतलब यह नहीं है कि आपको आईपीएल में खेलने की गारंटी मिल गई है। वीवीएस लक्ष्मण ने एक टीवी शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में बात करते हुए क्लार्क के इस बयान पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा, ‘अगर आप किसी से अच्छा व्यवहार करते हो तो, इसका मतलब यह नहीं कि आपको आईपीएल में जगह मिल जाएगी।'

काबिलियत देखकर मिलता है आईपीएल का करार

काबिलियत देखकर मिलता है आईपीएल का करार

इंडियन प्रीमियर लीग में सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के लिये मेंटॉर की भूमिका निभाने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि कोई भी फ्रैंचाइजी आपकी काबिलियत देखकर आपको टीम में जगह देती है न कि कप्तान के साथ आपके रिश्तों को देखकर।

उन्होंने कहा, ‘कोई भी फ्रैंचाइजी खिलाड़ी की काबिलियत देखेगी जो उनकी टीम के लिए फायदेमंद हो जिससे उन्हें मैच या टूर्नामेंट जीतने के नतीजे मिलें। ऐसे ही खिलाड़ियों को आईपीएल अनुबंध मिलता है। इसलिए किसी से अच्छा व्यवहार आपको आईपीएल में जगह नहीं दिला सकता।'

किसी खिलाड़ी से घुलना आईपीएल की गारंटी नहीं

किसी खिलाड़ी से घुलना आईपीएल की गारंटी नहीं

भारत के लिये 134 टेस्ट मैच खेलने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने क्लार्क के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब नीलामी के दौरान वह खिलाड़ियों का चयन करते हैं तो उस वक्त यह देखा जाता है कि वह खिलाड़ी मौजूदा समय में अपने देश के लिये कितना अच्छा खेल रहा है न कि भारतीय कप्तान के साथ उसके कितने अच्छे संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘अगर आप किसी खिलाड़ी के साथ अच्छी तरह घुल मिल रहे हो तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको आईपीएल अनुबंध मिल जाएगा। मेंटर होने के नाते जब मैं नीलामी के दौरान बैठता हूं तो हम ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को चुनते हैं जिन्होंने अपने देश के लिए बेहतरीन खेल दिखाया हो जिससे फ्रैंचाइजी मजबूत हो सके।'

Story first published: Thursday, April 16, 2020, 13:50 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+