T-20 सीरीज के लिए सेलेक्ट हुए परवेज रसूल, पीएम मोदी भी हैं मुरीद, देखें वीडियो
मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान बीसीसआई ने सोमवार को कर दिया है। इस बार टीम में कश्मीरी परवेज रसूल को शामिल किया गया है।
आईए जानते हैं टीम इंडिया के इस नायाब सितारे के बारे में कुछ खास बातें...
- परवेज रसूल का पूरा नाम परवेज गुलाम रसूल जरगर है।
- 23 फरवरी 1989 को जन्मे परवेज क्रिकेट के हरफनमौला खिलाड़ी हैं।
- रसूल दाहिने हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं।
- इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह चुना गया है।
- रसूल साल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
- और ऐसा करने वाले वो जम्मू कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं।
- इस मैच में उन्होंने 60 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे।
- इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था।
- परवेज कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के निवासी हैं।
- जम्मू और कश्मीर के लिए जूनियर क्रिकेट में खेलने से पहले रसूल ने अपने कोच अब्दुल क़यूम से यहीं पर क्रिकेट की आरंभिक शिक्षा ली।
- रसूल के पिता (गुलाम रसूल जरगर) और भाई (आसिफ़ गुलाम रसूल जरगर ) भी क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं।
- आसिफ रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं।
- परवेज रसूल की प्रतिभा से पीएम मोदी भी वाकिफ हैं, कुछ वक्त पहले मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि जिस प्रदेश के पास परवेज रसूल हो, उसे किसी बात की चिंता नहीं होनी चाहिए।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
