For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वहाब रियाज ने चुने वर्तमान में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाजों के नाम भी बताए

कराची। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इस समय दुनिया के टाॅप बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए अपनी पसंद का खुलासा किया है। रियाज वर्तमान में चल रहे लंका प्रीमियर लीग 2021 में जाफना किंग्स के लिए खेल रहे हैं। रियाज ने अपने हमवतन शाहीन अफरीदी और हसन अली की प्रशंसा की, जबकि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और भारत के जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की।

रियाज ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "उनके पास बहुत ताकत है। वे खेल को अच्छी तरह से पढ़ते हैं और अपनी योजनाओं पर सही काम करते हैं। यदि उन्हें यॉर्कर की आवश्यकता होती है, या यदि उन्हें धीमी गति की गेंद फेंकनी होती है, तो वे विकेट को पढ़ेंगे और उसी के अनुसार गेंदबाजी करेंगे।" रियाज ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों का खुलासा करते हुए बाबर आजम और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम लिया और उनकी सराहना की।

यह भी पढ़ें- कभी आत्महत्या करने वाले थे कुलदीप यादव, फिर यूं खुले टीम इंडिया के लिए दरवाजे

उन्होंने कहा, ''रोहित शर्मा और बाबर आजम जैसे कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है। लेकिन एक खिलाड़ी जिसे गेंदबाजी करने से मैं हमेशा डरता रहा हूं वो है एबी डिविलियर्स। वह हमेशा जानता है कि मुझसे आगे क्या हो रहा है। वह खेल को अच्छी तरह से पढ़ते हैं और हमेशा मेरे खिलाफ अच्छा खेलते थे।"

रियाज ने अपनी टीम जाफना किंग्स के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा की प्रशंसा की। रियाज ने हसरंगा को वर्तमान में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक चुना। रियाज ने कहा, "यदि मैं ईमानदारी से कहूं तो वानिंदु हसरंगा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक हैं। हमारी टीम के लिए इस सीजन में हसरंगा और महेश दीक्षाना वास्तव में अच्छे रहे हैं। उन्होंने पावरप्ले के ओवरों में विकेट लेने और विपक्ष को ढेर करने के लिए सही प्लान बनाया।"

जाफना किंग्स ने लंका प्रीमियर लीग 2021 में पहला मैच हारकर फिर लगातार 5 मैच जीतकर टाॅप पर जगह बनाई। रियाज ने हार के साथ शुरुआत करने के बाद अपनी टीम की वापसी के बारे में कहा, ''हमने अपने पहले मैच में की गई गलतियों से सीखा। अब हम उन सभी गलतियों पर काम करने का प्रयास कर रहे हैं। हर कोई हर लक्ष्य पर सही टिक कर रहा है और इसलिए हम एक टीम के रूप में जीत रहे हैं।" यह पूछे जाने पर कि टीम अपने खिताब का बचाव करने की तैयारी कर रही है, तो रियाज ने कहा, "आपको पूरे टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। आप यह नहीं कह सकते कि आप टूर्नामेंट में फेवरेट टीम हैं क्योंकि यह आपको बैकफुट पर ला सकता है। मैं युवा खिलाड़ियों में जीतने की भूख देख सकता हूं। हम एक समय में एक मैच के बारे में सोच रहे हैं। हम चैंपियनशिप या बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।"

Story first published: Tuesday, December 14, 2021, 16:59 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+