PAK vs BAN: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से किया इंकार
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष शशांक मनोहर के दखल के बाद पाकिस्तान दौरे पर जाने को राजी हुई बांग्लादेश क्रिकेट टीम को सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये वहां का दौरा करने से इंकार कर दिया है। टीम अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मुश्फिकुर ने आगामी सीरीज के लिये पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया है।
टीम के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदीन ने कहा, 'मुशफिकुर ने आज मुझे फोन करके सूचित किया कि वह पाकिस्तान नहीं जाएगा। हम अब उनके औपचारिक पत्र का इंतजार कर रहे हैं। पत्र मिलने के बाद हम उन्हें श्रृंखला से बाहर कर देंगे।'
और पढ़ें: एमएस धोनी के भविष्य पर हरभजन का बड़ा बयान, कहा- नीली जर्सी में अब नहीं दिखेंगे पूर्व कप्तान
उल्लेखनीय है कि आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर के दखल के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने को तैयार हो गई है। अब बांग्लादेश की टीम को पाकिस्तान दौरे पर दो टेस्ट, एक वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी होगी, लेकिन यह टूर एक की बजाय तीन चरणों में पूरा होगा।
बांग्लादेश को जनवरी से लेकर अप्रैल तक पाकिस्तान दौर में तीन टी20, एक वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।
और पढ़ें: सिर्फ धोनी ही नही इन दिग्गज खिलाड़ियों से भी छिना है BCCI Contract, जानें क्या होता है यह करार
दोनों देशों के क्रिकेट प्रमुखों के बीच हुए इस समझौते के बाद बांग्लादेश अब 24 से 27 जनवरी तक लाहौर में तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगा। इसके बाद वह फरवरी में फिर पाकिस्तान का दौरा करेगा, जहां वह रावलपिंडी में सात से 11 फरवरी तक पहला टेस्ट मैच खेलेगा। और अंत में 3 से 9 अप्रैल के बीच 1 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
