पिछले 7 साल में नंबर 5 पर किसी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं खेली राहुल जैसी पारी
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट में उसी अंदाज में खेला गया जैसा की भारतीय टीम से अपने घर में अपेक्षा की जाती है। सीरीज का पहला मैच मुंबई में उस तरह से नहीं हो सका था जिसके चलते भारतीय टीम ने कंगारूओं के हाथों ना केवल शर्मनाक हार झेली थी बल्कि सीरीज के केवल 3 मैचों का होने के कारण भी टीम के सामने राजकोट में दूसरे वनडे में किसी भी हाल में वापसी करने दबाव अलग था।
भारत ने बेहतरीन वापसी भी की और मजेदार बात यह रही कि एक भी खिलाड़ी के शतक ना मारने के बावजूद टीम इंडिया ने कंगारूओं के खिलाफ 50 ओवरों में 340 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

राहुल की लाजवाब पारी-
भारतीय पारी में शिखर धवन, विराट कोहली और लोकेश राहुल ने अर्धशतक जमाए लेकिन अगर राहुल को बड़े स्कोर के पीछे का असली हीरो बताया जाए तो बड़ी बात नहीं होगी। राहुल ने इस मैच में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 52 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। राहुल ने इस दौरान अय्यर और पांडे के सस्ते में आउट हुए विकेटों का दबाव भी बखूबी झेला। उन्होंने 6 चौकों और 3 छक्के लगाए जबकि उनका स्ट्राइक रेट 153.85 रहा। नंबर 5 पर राहुल से पहले किसी भारतीय बल्लेबाज ने इतने तेज स्ट्राइक रेट के साथ 7 साल पहले फिफ्टी लगाई थी।

7 साल पहले धोनी ने खेली थी ऐसी तेज पारी
ये बल्लेबाज थे महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने साल 2013 में 38 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली थी। मजेदार बात यह है कि वह मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था जो बेंगलुरु में हुआ था। इतना ही नहीं राहुल इस पारी के साथ भारत के सबसे तेज 1000 ODI रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। राहुल ने 27वीं पारी के दौरान 1000 वनडे रन पूरे किए जबकि उनसे ऊपर केवल तीन ही बल्लेबाज हैं। इनमें कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन टॉप पर मौजूद हैं जिन्होंने केवल 24 पारियों में अपने हजार रन पूरे किए थे। नंबर तीन पर सिद्धू हैं जिन्होंने 25 पारियों में ये उपलब्धि दर्ज की थी।
माइकल वॉन ने बताई भारत की ODI टीम के इंजन रूम में पॉवर की कमी

धवन और विराट ने भी खेली बढ़िया पारी
इस मैच में धवन केवल 4 रनों से शतक से चूक गए और फिर विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय बल्लेबाजी देखने को मिली।कोहली नंबर 3 पर चिर-परिचित लय में खेले और उन्होंने 76 गेंदों पर 78 रन बनाए। अय्यर ने जबकि अपने नंबर पर निराश किया और चौथे क्रम पर यह बल्लेबाज 7 रन बनाकर चलता बना। लेकिन यह लोकेश राहुल थे जिन्होंने आखिरी महफिल लूट ली और भारत के एक्स फैक्टर साबित हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
