Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvAUS: राजकोट वनडे के लिये फिंच ने बताया गेम प्लान, यह खिलाड़ी बनेगा सीक्रेट हथियार

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को राजकोट के मैदान पर खेला जाना तय हुआ है। वहीं मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच में एक बड़ा बदलाव करने का संकेत दिया है। एरॉन फिंच के बयान के अनुसार मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस के वर्कलोड को मैनेज करने के लिये टीम दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को आराम दे सकती है और उनकी जगह जोश हेजलवुड को अंतिम-11 में शामिल किया जा सकता है।

और पढ़ें: सिर्फ धोनी ही नही इन दिग्गज खिलाड़ियों से भी छिना है BCCI Contract, जानें क्या होता है यह करार

उल्लेखनीय है कि मुंबई के वानखेड़े में खेले गये पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जिसमें मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत को बड़ा स्कोर करने से रोका था। वहीं बल्लेबाजी के दौरान डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच ने शतकीय पारियां खेली और ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत दिलाई।

और पढ़ें: एमएस धोनी के भविष्य पर हरभजन का बड़ा बयान, कहा- नीली जर्सी में अब नहीं दिखेंगे पूर्व कप्तान

भारतीय बल्लेबाजी को काबूू करना शानदार काम था

भारतीय बल्लेबाजी को काबूू करना शानदार काम था

मैच से पहले एरॉन फिंच ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी को काबू में करना शानदार काम था।

फिंच ने कहा, 'इस तरह के शानदार और विस्फोटक टॉप ऑर्डर को कंट्रोल में रखना बहुत बड़ी बात है। मैच में बने रहने के लिए गेंद उनके हिसाब से अच्छी तरह स्विंग कर रही थी। वह दोनों बेहद सटीक थे जो ऐसी स्थिति में होना चाहिए।'

वहीं दूसरे मैच से पहले एरॉन फिंच ने टीम की गेंंदबाजी आक्रमण में बदलाव के संकेत दिये हैं।

उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी आक्रमण को लेकर निश्चित चर्चा होगी क्योंकि हमारे पास हेजलवुड हैं। लगातार हो रहे मैच और टेस्ट के बोझ के कारण मुझे लगता है कि इन दोनों में से एक के स्थान पर कभी हेजलवुड को खिलाना अच्छा रहेगा।'

फिंच ने बताया क्यों मुश्किल है वॉर्नर को रोक पाना

फिंच ने बताया क्यों मुश्किल है वॉर्नर को रोक पाना

एरॉन फिंच ने बल्लेबाजी में पहले मैच के दौरान 128 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले डेविड वॉर्नर की भी जमकर तारिफ की और अदभुत खिलाड़ी बताया।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अविश्वस्नीय खिलाड़ी हैं। एक बार जब वो सेट हो जाएं तो उनको गेंदबाजी करना मुश्किल है। वह मैदान के चारों ओर गेंद को मारते हैं। इसलिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं है।'

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'उन्हें कैसे बल्लेबाजी करनी है इस बात को लेकर वह साफ होते हैं। उनका फुटवर्क शानदार है। उनकी मानसिक ताकत भी शानदार है। अपने विचार में वह एक दम साफ हैं।'

राजकोट में भारत करेगा वापसी

राजकोट में भारत करेगा वापसी

वहीं राजकोट के मैदान पर एरॉन फिंच को भारतीय टीम से वापसी की जबरदस्त उम्मीद है।

फिंच ने कहा, ' वानखेड़े में हमने शानदार खेल खेला था। हां हमारी फील्डिंग थोड़ी कमतर रही थी लेकिन कुल मिलाकर हमने अच्छा किया था। इसमें कोई शक नहीं है कि भारत वापसी करेगा। उनके पास विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं।'

Story first published: Friday, January 17, 2020, 9:08 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+