IND vs AUS: क्या बेंगलुरु में बारिश बनेगी विलेन, कैसा रहेगा पिच का मिजाज
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला जो कि काफी निर्णायक हो गया है आज (रविवार) को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज जो भी टीम इस मैच को जीतने में सफल होती है वह इस श्रृंखला को अपने नाम कर लेगी। विश्व कप के बाद भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी है तो इसलिये यह सीरीज बहुत पहले से ही रोमांचक होगी इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी। ऐसा देखने को भी मिला, पहले मैच में जहां कंगारू टीम ने एकतरफा जीत हासिल की, वहीं राजकोट में खेले गये दूसरे मैच में भी वह भारत पर एक बार को भारी पड़ रहा था, हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच जीतकर सीरीज में वापसी की।
और पढ़ें: नहीं रहे भारत के 'मेडन ओवर किंग', लगातार 21 ओवर मेडन डालने का है रिकॉर्ड
तीसरे और अंतिम मैच से पहले आइये जानते हैं कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आज कैसी रहने वाली है और क्या मौसम किसी तरह की बाधा डाल सकता है।
और पढ़ें: BAN vs PAK: शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा, इस वजह से पाकिस्तान आ रही है बांग्लादेश, भारत पर लगाया आरोप

जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही यह सीरीज अब तक बल्लेबाजों के लिये स्वर्ग साबित होती जा रही है। वानखेड़े और राजकोट के बाद हमें बेंगलुरु में एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। पहले मैच में जहां 509 रन बने थे वहीं दूसरे मैच में 647।
मौसम की बात करें तो एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश का दूर-दूर तक कोई खतरा नहीं है। मैच में आज जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ओस से जूझना पड़ सकता है।

रोहित-शिखर चोटिल, मैच से पहले होगा फैसला
बेंगलुरू में भारत को कुछ बदलाव करने के लिए विवश होना पड़ सकता है। धवन को बल्लेबाजी के दौरान पसलियों में गेंद लग गई थी इसी कारण वह फील्डिंग में नहीं दिखाई दिये। जबकि रोहित शर्मा के कंधे में फील्डिंग के दौरान चोट आ गई थी।
इन दोनों की चोटों को लेकर अभी तक कोई साफ खबर सामने नहीं हैं इसलिए भारतीय टीम में बदलाव की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। धवन और रोहित में से अगर कोई एक भी बाहर होता है तो राहुल फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर दिख सकते हैं। यहां फिर मध्य क्रम को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।

भारी नही किसी एक टीम का पलड़ा
इस सीरीज में किस टीम का पलड़ा भारी है यह कह पाना बेहद मुश्किल होगा। भले ही भारत अपने घर में खेल रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे लगातार परेशान किया है। दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन होना उनके लिए सिर दर्द रहा।
पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी नहीं चली थी लेकिन दूसरे मैच में इस बल्लेबाजी क्रम ने 340 रनों का आंकड़ा छुआ। विराट कोहली, शिखर धवन और लोकेश राहुल ने बेहतरीन पारियां खेलीं वहीं रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
