Viral: न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने के बाद नताशा संग दिखा हार्दिक का क्यूट अंदाज, शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के लिये चुनी जाने वाली भारतीय टीम में जगह बना पाने में असफल रहने के बाद टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक बार फिर से सुर्खियों में आ गये हैं। नये साल पर सर्बियन अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई कर फैन्स के साथ परिवार और टीम के साथी खिलाड़ियों को चौंका देने वाले हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जो इस कदर क्यूट है कि इसे देखकर आप बिना तारीफ किये खुद को रोक नहीं पायेंगे।
और पढ़ें: IND vs NZ: तो इस कारण भारतीय टीम में नही चुने गये हार्दिक पांड्या, खोखले साबित हुए दावे
हार्दिक पांड्या ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की वैसे ही यह तस्वीर तेजी से शेयर होने लगी और कुछ ही देर में वायरल हो गई। हार्दिक पांड्या के फैंस इस तस्वीर को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं।
और पढ़ें: U19 World Cup: महज 5 ओवर में जापान को रौंद भारत ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बेहद क्यूट लग रही है हार्दिक नताशा की जोड़ी
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में यह कपल बेहद क्यूट लग रहा है। हार्दिक पंड्या ने नताशा के साथ ये तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में हार्ट इमोजी के साथ शेयर की।
इस तस्वीर में वह नताशा के कंधे पर सिर रखे नजर आ रहे हैं।
नताशा के साथ हार्दिक का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत भाया और उनकी ये तस्वीर वायरल हो गई। स्टैनकोविक के चेहरे पर हल्की सी स्माइल है, वहीं हार्दिक कुछ गंभीर सोच में दिख रहे हैं।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हैं हार्दिक पांड्या
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया को घर में 2-1 से हराने के बाद भारतीय टीम न्यूीजीलैंड दौरे पर ऑकलैंड पहुंच चुकी है। हालांकि टीम के साथ हार्दिक पांड्या नहीं जा सके हैं। बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या से जरूरी गेंदबाजी टेस्ट कराया था जिसमें फेल रहने के बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
सेलेक्टर्स के अनुसार फिलहाल हार्दिक पांड्या की हेल्थ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों के हिसाब से फिट नहीं है।

नये साल पर नताशा से की थी फिल्मी स्टाइल में सगाई
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने इसी साल के पहले दिन नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई करके सभी को चौंका दिया। हार्दिक की यह काफी फिल्मी रही। उन्होंने नताशा को एक क्रूज पर ले जाकर शादी के लिये प्रपोज किया जिसके जवाब में नताशा ने हामी भरी और दोनों की सगाई का यह वीडियो सोशल मीडिया बहुत वायरल हुआ था।
हार्दिक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- मैं तेरा, तू मेरी जाने, सारा हिंदुस्तान...। इसके साथ ही पंड्या ने सगाई की डेट 01-01-2020 बताया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
