मुझे डर था कि उसपर दवाब होगा, पर उसने मुझे गलत साबित कर दिया : अफरीदी

नई दिल्ली। बाबर आजम अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान बने हुए हैं। लेकिन, वह विश्व कप के किसी मैच में भारत को हराने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बने। ऐसे में वह पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण कप्तान बन गए हैं। साथ ही, हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के दौरान टीम का दबदबा था क्योंकि लीग चरण के दौरान टीम ने सभी मैच जीते थे। 2021 का साल पाकिस्तान और आजम दोनों के लिए शानदार साल रहा। पाकिस्तान ने 29 T20I में से 20 जीते और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही, आजम ने 2021 में टी20 क्रिकेट में 1779 रन बनाए। पाकिस्तान टी20आई टीम रैंकिंग में 265 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

समा टीवी से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि वह आजम के पाकिस्तानी टीम के कप्तान होने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम का कप्तान होने के नाते काफी दबाव होता है। अफरीदी ने सोचा था कि दबाव का आजम की बल्लेबाजी पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अफरीदी ने कहा, "मुझे डर था कि बाबर आजम पर बहुत दबाव होगा। पाकिस्तान टीम की कप्तानी कोई मजाक नहीं है. कप्तान होने के नाते मीडिया और खिलाड़ियों को संभालने की जरूरत होती है। कप्तान को पीसीबी और चयन समिति से भी बात करने की जरूरत है। मुझे विश्वास नहीं था कि वह (आजम) टीम की कप्तनी करने में सक्षम होंगे। लेकिन, उन्होंने कप्तान के रूप में अपने प्रदर्शन से मुझे गलत साबित कर दिया।''

यह भी पढ़ें- साल 2021 में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो पाकिस्तानी

20 दिसंबर को लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए शाहीन अफरीदी को अपना नया कप्तान घोषित किया। वह सोहेल अख्तर की जगह लेंगे, जो पिछले दो सत्रों से टीम के कप्तान थे। शाहीन कलंदर्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अफरीदी ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने पहले शाहीन को पाकिस्तानी टीम या फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने से पहले एक या दो साल इंतजार करने की सलाह दी थी। अफरीदी ने कहा, "मैंने शाहीन अफरीदी को कप्तानी स्वीकार करने से पहले एक या दो साल इंतजार करने की सलाह दी थी, ताकि वह अपनी गेंदबाजी पर अधिक ध्यान दे सकें लेकिन वह भी एक अफरीदी हैं, उन्होंने मेरी बात नहीं मानी।"

Read more about: shahid afridi cricket babar azam
Story first published: Thursday, December 23, 2021, 15:34 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+