For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वाशिंगटन सुंदर की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब करेंगे मैदान पर वापसी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर पिछले काफी समय से चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं, जिसके चलते न ही वो इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा बन सके और न ही आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये खेल सके। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के इस उभरते हुए खिलाड़ी की चोट पर अपडेट आयी है जिसके अनुसार वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिये मैदान पर वापसी कर सकते हैं। तमिलनाडु के लिये खेलने वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी जब वो सेलेक्ट काउंटी 11 की ओर से भारत के खिलाफ वार्म अप मैच खेल रहे थे।

इस मैच में गेंद पकड़ते हुए वाशिंगटन सुंदर की गेंद में चोट लगी जिसके बाद वो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये थे और बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर के लिये आईपीएल से भी बाहर हो गये। चोट से उबरकर इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिये मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं।

और पढ़ें: SRH vs RCB: हैदराबाद ने खराब किया आरसीबी का खेल, आखिरी ओवर के रोमांच में 4 रनों से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है, जिसमें दिनेश कार्तिक एक बार फिर से टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे। इस टीम के मुख्य खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट के लिये खेलेंगे जिसमें टी नटराजन, विजय शंकर और शाहरुख खान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। कोविड 19 से उबर रहे नटराजन को वापसी करने के लिये अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

गौरतलब है कि टी नटराजन आईपीएल 2021 के पहले लेग के दौरान टी नटराजन चोटिल हुए थे जिसके चलते पहले वो टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल नहीं खेल सके, तो वहीं पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके और आईपीएल के दूसरे लेग में भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक भी मैच नहीं खेल सके हैं।

और पढ़ें: पैंडोरा पेपर्स लीक में सचिन तेंदुलकर के बाद आया IPL का नाम, इन दो टीमों पर लगा टैक्स चोरी का आरोप

वहीं हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर अपनी खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ताओं के रडार से दूर जा चुके हैं, इतना ही नहीं वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये नहीं खेल सके हैं। ऐसे में विजय शंकर इस टी20 टूर्नामेंट के जरिये मैदान पर वापसी करने की ओर नजर रखेंगे। वहीं पर दूसरी ओर टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर भी अपनी फिटनेस साबित कर अंतर्राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की ओर देखते नजर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि टी20 विश्वकप के बाद भारत को अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें चयनकर्ता बायोबबल की मुश्किलों को देखते हुए नये खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इन खिलाड़ियों की वापसी में मदद कर सकता है।

तमिलनाडु टीम: दिनेश कार्तिक (कप्तान), विजय शंकर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, संदीप वारियर, आर साई किशोर, बी अपराजित, एन जगदीशन, एम अश्विन, शाहरुख खान, हरि निशांत, एम सिद्धार्थ, गंगा श्रीधर राजू, एम मोहम्मद, जे कौसिक, आर संजय यादव, आर सिलंबरासन, आर विवेक राज, बी साई सुदर्शन, पी श्रवण कुमार।

Story first published: Thursday, October 7, 2021, 0:17 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+