धोनी की जर्सी पहनकर अपनी टीम को चीयर करने पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेट फैन, सोशल मीडिया पर हंगामा
मेलबर्न। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में वो अपना दूसरा टेस्ट खेल रही है। इस टेस्ट में अपनी-अपनी टीम को समर्थन करने के लिए दोनों ही टीमों के प्रशंसक स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान पाकिस्तानी टीम का एक प्रशंसक बेहद अलग अंदाज में अपनी टीम का सपोर्ट करने के लिए पहुंचा। पाकिस्तानी टीम को चीयर करने का ये अंदाज इतना अलग था कि नई चर्चा का विषय बन गया। ये पाकिस्तानी फैन स्टेडियम में हरे रंग की जर्सी पहनकर पहुंचा था।
पाकिस्तानी फैन ने पहनी धोनी के नाम वाली जर्सी
फैन की ये जर्सी बिल्कुल पाकिस्तानी वनडे टीम की जर्सी से मिलती-जुलती लग रही थी। यहां तक तो लगा कि ये फैन अपनी टीम को चीयर करने के लिए ये जर्सी पहना होगा, लेकिन चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब इस पाकिस्तानी क्रिकेट फैन की जर्सी में धोनी का नाम लिखा हुआ नजर आया। उसकी जर्सी में धोनी के नाम के साथ-साथ उनके फेवरेट नंबर 7 भी लिखा हुआ था। बता दें कि धोनी भारतीय वनडे टीम के कप्तान हैं। जैसे ही पाकिस्तानी क्रिकेट फैन की जर्सी में धोनी का नाम लिखा मिला इस फैन की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। माना जा रहा है कि ये क्रिकेट फैन धोनी को पसंद करता होगा। इसीलिए जब वो अपनी टीम को चीयर करने पहुंचा तो धोनी को याद किए बिना नहीं रह सका। ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने इस तरह से भारतीय क्रिकेटर की जर्सी पहनी है। इससे पहले भी एमएस धोनी के नाम की जर्सी पहनकर फैन धोनी के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।
63 वर्षीय मोहम्मद बशीर, धोनी के बड़े फैन हैं। ये कभी पाकिस्तान में रहते थे लेकिन अभी अमेरिका के शिकागो में रह रहे हैं। बशीर अकसर मैच के दौरान चमकीला हरा कुर्ता पहनकर स्टेडियम में पाकिस्तान के लिए चीयर करते नजर आते रहते हैं। 2015 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने धोनी और भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। उस समय उन्होंने कहा था कि मैं धोनी से प्यार करता हूं और वही मेरे हीरो हैं। ऐसा ही एक और मामला इसी साल सामने आया था जब एक पाकिस्तान के एक शख्स को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का फैन था और उसने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया था। उस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही थी।
इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद कैफ से पाकिस्तानी युवक का सवाल, आपको मुसलमान की तारीफ करते हुए डर लगता है
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
