वो बॉलर जो SA में पेश करेगा भारत के सामने चुनौती, जाफर ने कहा- बल्लेबाजों को रन करने होंगे
नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज दोनों ही देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह क्रिकेट के लिए भी एक दिलचस्प सीरीज साबित होने जा रही है क्योंकि भारतीय टीम ने हाल ही में विदेशी दौरों पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में भी अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं।
यह एक बदली हुई भारतीय भारतीय टीम है जो दक्षिण अफ्रीका की धरती पर भी टेस्ट मैच में पूरी सीरीज जीतने का माद्दा रखती है और दक्षिण अफ्रीका अपनी परिस्थितियों में काफी मजबूत है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा और दोनों ही टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी है जो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं।

कैगिसो रबाडा होंगे भारत के सामने चैलेंज- वसीम जाफर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कैगिसो रबाडा को एक ऐसा ही तेज गेंदबाज बताया है जो आने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेगा। वसीम जाफर 2006 में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। जाफर ने न्यूज 18 डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि, दक्षिण अफ्रीका के पास अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है इसमें कोई शक नहीं है। कगिसो रबाडा सर्वश्रेष्ठ में से एक है। वह भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करने जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास अच्छी क्वालिटी है। उनकी तेज गेंदबाजी निश्चित तौर पर भरता इम्तिहान लेगी। लेकिन उनकी बल्लेबाजी पहले जैसी नहीं है। इसके बावजूद यह टूर भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
यासिर शाह मामले पर पीसीबी चेयरमैन रमीज रजा ने तोड़ी अपनी चुप्पी

'भारत की बैटिंग समस्या रही है'
83 साल के जाफर ने तब 2006 में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट शतक लगाया था। वे कहते हैं कि भारतीय गेंदबाजी भी अपनी टीम को टीम में बनाए रखेगी लेकिन अधिकांश समय पर भारतीय बल्लेबाजी ही गेम का रुख तय करेगी कि वह किस तरीके से दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का सामना करती है।
जाफर आगे कहते हैं, "मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के पास काफी अनुभव है। भारत की तेज गेंदबाजी अब काफी अनुभवी है। भारत के पास ऑल राउंड अटैक है। मैं कहता रहा हूं कि अगर भारत 400 का स्कोर करता है तो अधिकतर चांस इस बात के रहेंगे कि हम जीत जाएंगे। हमारी गेंदबाजी फर्स्ट क्लास है। बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी। बैटिंग एक समस्या रही है।"

कोहली के इर्द-गिर्द रन बनाए बल्लेबाज- जाफर
जाफर चाहते हैं कि, भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के इर्द-गिर्द बल्लेबाजी करें। वे कहते हैं 2018 में विराट कोहली ही ऐसे थे जिन्होंने रन बनाए थे। अब बाकी बल्लेबाजों को भी ऐसा करने की दरकार है। अब भारत की बल्लेबाजी काफी बैलेंस है। ऋषभ पंत एक-दो घंटे की बल्लेबाजी में गेम चेंज कर सकते हैं और टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। उनको विराट कोहली के आसपास रन बनाने होंगे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
