For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

614 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज ने क्रिकेट से लिया संन्यास, चोट ने खत्म किया करियर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी ने शुक्रवार को अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है। हैरी गर्नी ने इंग्लैंड के लिया मई 2014 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था जिसके बाद उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच भी 2014 में ही खेला था। गर्नी ने इंग्लैंड के लिये 10 वनडे और 2 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेलने का काम किया है। हालांकि अपने करियर के दौरान गर्नी दुनिया भर की क्रिकेट लीग में खेलते नजर आये और एक टी20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज के रूप में मशहूर हुए।

गर्नी ने बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेला जहां पर उनकी टीम ने खिताब जीतने का काम किया तो वहीं पर कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस की ओर से खेले और उनकी टीम ने सीपीएल जीतने का काम किया। इतना ही नहीं वो साल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भी खेलते नजर आये।

और पढ़ें: पूर्व हेड कोच ने भारतीय महिला टीम को लेकर लगाया बड़ा आरोप, गांगुली-द्रविड़ से की शिकायत

उल्लेखनीय है कि हैरी गर्नी ने अपने करियर में कुल 614 विकेट लेने का काम किया हालांकि उन्हें चोट के चलते महज 34 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहना पड़ा। हैरी गर्नी ने साल 2020 में टी20 ब्लास्ट के दौरान अपना कंधा चोटिल कर लिया था जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

संन्यास लेने के बाद हैरी गर्नी ने बेहद भावुक बयान दिया और कहा कि उनका करियर खत्म हो रहा है जिससे वो बेहद निराश हैं। वह 24 साल तक क्रिकेट खेले हैं और इस सफर को कभी नहीं भूलेंगे।

उन्होंने कहा, 'मेरा क्रिकेट को अलविदा कहने का समय आ गया है, अपने कंधे की चोट से उबरने के लिये मैंने काफी कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चोट की वजह से इस तरह से मेरे करियर का खत्म होना बेहद निराशाजनक है। लेकिन मैं इस खेल के प्रति अपनी दीवानगी को नहीं भूलूंगा। मैंने 10 साल की उम्र में पहली बार गेंद पकड़ी थी और 24 साल तक किये गये इस सफर को मैं कभी नहीं भूलूंगा।'

और पढ़ें: हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा- गेंदबाजी करना जरूरी

अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बात करते हुए गर्नी ने कहा कि मेरे करियर के लिये इंग्लैंड के लिये खेलना, आईपीएल का हिस्सा बनना, घर और विदेश में 8 ट्रॉफी जीतना (टी20 ब्लास्ट, बिग बैश लीग और सीपीएल) मेरी खास उपलब्धियां रहेंगी। मैं हमेशा से क्रिकेट छोड़ने के लिये मानसिक तौर पर तैयार था लेकिन अब चोट के चलते जब मेरा करियर खत्म हो रहा है तो मुझे यह पहाड़ पर चढ़ने जैसा है।

Story first published: Friday, May 14, 2021, 22:36 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+