For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: जब धोनी बनने के चक्कर में फंस गये थे सुशांत, छूट गई थी माही की हंसी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैन्स के सबसे चहेते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'धोनी- द अन टोल्ड स्टोरी' में माही की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की लाश उनके बांद्रा स्थित घर से बरामद की गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार सुशांत का शव पंखे से लटका हुआ था जिसे सबसे पहले उनके नौकर ने देखा और नजदीकी थाने को रिपोर्ट की। पुलिस के अनुसार पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लगता है, हालांकि मौके पर कुछ भी ऐसा नहीं मिला है जिससे आत्महत्या की वजह सामने आये।

और पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से टूटा भारतीय क्रिकेटरों का दिल, किए ये ट्वीट

उनकी मौत की खबर सुनकर कई खिलाड़ी सन्नाटे में हैं और इसको लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा, हरभजन सिंह, इरफान पठान और चेन्नई सुपर किंग्स का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी शामिल है।

और पढ़ें: धोनी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच यह थी 'आधी समानता', एक्टर ने खुद किया था खुलासा

एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से सुशांत ने हासिल किया नया मुकाम

एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से सुशांत ने हासिल किया नया मुकाम

सुशांत सिंह राजपूत यूं तो अपनी बेमिसाल एक्टिंग के लिये काफी मशहूर थे लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' ने उन्हें फैन्स के बीच एक अलग ही जगह दिलाई थी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धोनी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई चीजों का जिक्र किया गया था।

धोनी के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में काम करते हुए सुशांत ने धोनी को काफी करीब से देखा था और उनके किरदार को निभाने के लिये अक्सर वो सभी चीजें करते नजर आते जो धोनी कर रहे होते।

नकल करने के चक्कर में फंसे सुशांत

धोनी की नकल करने के चक्कर में सुशांत सिंह राजपूत कुछ ऐसा करने लगते हैं जिसे देखकर माही की हंसी छूट जाती है। दरअसल यह वीडियो एमएस धोनी फिल्म के प्रमोशन का है जिसमें सुशांत धोनी के हर काम को कॉपी करते नजर आते हैं।

इस वीडियो की शुरुआत में धोनी और सुशांत पहले ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आते हैं। जिसके बाद धोनी एक बार में दूध का एक पूरा गिलास पीते नजर आते हैं लेकिन सुशांत यह करने की कोशिश में फेल हो जाते हैं, जिसे देखकर माही की हंसी छूट गई। इसके बाद दोनों ही एक ही कलर के कपड़े पहनकर आते हैं और एक ही स्टाइल में न्यूज पेपर भी पढ़ते हैं।

किरन मोरे से ली थी धोनी की तरह बल्लेबाजी की ट्रेनिंग

गौरतलब है कि एमएस धोनी की तरह बल्लेबाजी करने के लिये सुशांत सिंह राजपूत ने करीब 5 महीनों तक जबरदस्त ट्रेनिंग ली। उन्होंने फिल्म में किसी स्पेशन इफेक्टस से नहीं बल्कि खुद वो शॉट सीखकर लगाये हैं। इसके लिये सुशांत सिंह राजपूत को पूर्व भारतीय खिलाड़ी किरण मोरे ने ट्रेनिंग दी।

इसका एक वीडियो सुशांत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हुआ है जिसमें वह कड़ी मेहनत करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

Story first published: Monday, June 15, 2020, 15:55 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+