Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मौका-मौका एड: बांग्लादेश ने इंडिया से कहा WC चाहिए और फिर..

बैंगलुरू। इस समय टी 20 विश्वकप का क्रिकेट फीवर चरम सीमा पर है, इस कारण सोशल मीडिया और एड जगत पर भी नयी-नयी चीजें देखने को मिल रही हैं। इन दिनों एक नये मौका-मौका वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है।

इस फनी एड में जबरदस्त ढंग से बांग्लादेशियों की गंदी करतूतों पर करारी चोट की गई है। इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक इंडियन जर्सी पहने फोटोग्राफर है, जिसके पास एक पाकिस्तानी जर्सी पहने व्यक्ति आता है और उससे कहता है कि मुझे वर्ल्ड-कप चाहिए। जिस पर इंडियन फोटोग्राफर उससे कहता है कि ठीक है हम फोटोशॉप की मदद से ऐसा कर देंगे और इस पर पाकिस्तानी फैन वहां से खुश होकर चला जाता है।

फोटोशॉप के लिए बांग्लादेश को दिया करारा जवाब

उसके जाने के बाद एक बांग्लादेशी फैन इंडियन फोटोग्राफर के पास आता है और कहता है कि मुझे भी विश्वकप चाहिए इस पर पहले की तरह इंडियन फोटोग्राफर कहता है कि ठीक है हम फोटोशॉप पर बना देंगे, जिस पर बांग्लादेशी बोलता है नहीं मुझे असली वर्ल्ड-कप चाहिए, इस पर इंडियन फोटोग्राफर कहता है कि असली चाहिए...अच्छा।

चाकू के जरिये गर्दन काटने की पेशकश

इसके बाद वो कुछ चाकू निकाल लेता है, और बांग्लादेशी फैंस की गर्दन पर रखता है, जिस पर बांग्लादेशी घबरा जाता है और पूछता है कि ये क्या कर रहे हो, इस पर इंडियन फोटोग्राफर कहता है कि अरे आपको असली वर्ल्ड-कप चाहिए ना इसलिए आपका सिर थोड़ा कट करना पड़ेगा और उस पर धोनी का सिर लगाना पड़ेगा।

धोनी का सिर लगाने की बात कही गई

जिस पर बांग्लादेशी फैन्स घबराकर बोलता है कि अरे नहीं-नहीं मुझे मेरे सिर के साथ ही वर्ल्ड कप चाहिए तो भारतीय फैन्स ने जवाब दिया कि ऐसा पॉसिबल नहीं है ना सर। धोनी का सिर हाथ में पकड लेने से कोई वर्ल्ड थोड़े ही जीत जाता है, उसे लगाना ही पड़ेगा, यकीन मानिये दर्द बिल्कुल नहीं होगा, इतना सुनते ही बांग्लादेशी फैन तुरंत वहां से भाग जाता है।

एशिया-कप के दौरान बांग्लादेश ने उड़ाया था धोनी का मजाक

मालूम हो कि एशियाकप के फाइनल से पहले बांग्लादेशी फैंस ने एक एड निकाला था जिसमें फोटोशाप की मदद से गेंदबाज तस्कीन अहमद के हाथों में धोनी के सिर वाली फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी जिसकी क्रिकेट जगत में काफी आलोचना हुई थी, यहां तक कि एशिया-कप जीतने के बाद विराट कोहली ने भी कहा था कि इस तरह के घटिया मजाक के कारण ड़्रेसिंग रूम में काफी गुस्सा था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+