
4 नेशन सीरीज में हुआ यह कारनामा
पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका में जारी 4 देशों के टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में 17 वर्षीय डेन ने धोनी स्टाइल में एक बल्लेबाज को स्टंप आउट किया। जिसके बाद डरबन में खेले जा रहे इस मैच का वीडियो वायरल हो गया।
न्यूजीलैंड की पारी के 36वें ओवर में स्पिनर टडावांशे न्यांगिनी गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद तक गेंदबाज के लिए यह अच्छा ओवर था।
|
धोनी के अंदाज में बिना देखे उड़ाई गिल्ली, देखें वीडियो
अगली गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बैखम व्हीलर ने क्रीज से बाहर निकल कर गेंद को सीमा पार पहुंचाना चाहा, लेकिन वह चूक गए। गेंद लेग साइड पर गई।
शेडनफोर्ड ने क्रीज से बाहर निकल कर गेंद को पकड़ा और स्टंप्स को बिना देखे एकदम धोनी के स्टाइल में गेंद स्टंप्स की तरफ फेंक दी। गेंद स्टंप्स पर लगी। उस समय बल्लेबाज क्रीज के बाहर थे।

शेडनफोर्ड को देख लोगों को याद आये एमएस धोनी
शेडनफोर्ड ने जिस तरह से यह स्टंपिंग की उसके बाद चारों ओर उनके इस प्रयास की जमकर तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं शेडनफोर्ड की तुलना लोग एमएस धोनी और श्रीलंका के कुमार संगकारा से कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है मैच के अंत में रिजल्ट जिम्बाब्वे के पक्ष में रहा। जिम्बाब्वे ने मिल्टन शुंबा के 4 विकेट और अर्द्धशतक पारी की बदौलत जीत हासिल की। जिम्बाब्वे के लिये वेस्ले माधवेरा और चेसा ने क्रमशः 3 और 2 विकेट लिए।


Click it and Unblock the Notifications
