नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन और रन-मशीन के नाम से विख्यात विराट कोहली ने सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं और अपने वीडियों के जरिए एक हार्ट-टचिंग संदेश उन्हें भेजा है।
अपने ट्विटर हैंडल से कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं विराट कोहली देश के वीरों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं घर से दूर रहना बहुत मुश्किल काम है और जिस तरह आप हमारे देश की रक्षा करते हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। मेरे प्यारे भाईयों, मैं और हमारा पूरा देश हमेशा आपके साथ रहेगा।
Whenever you see a jawan, salute them. We get to celebrate festivals & live in peace because of them. Jai Hind 🇮🇳🇮🇳 #Sandesh2Soldiers pic.twitter.com/ncdZZ9qy9D
— Virat Kohli (@imVkohli) 27 October 2016
इसके साथ ही कोहली ने लोगों से अपील की है कि आप लोग जब भी किसी देश के जवान को कहीं भी देखें उन्हें जरूर सलाम करें क्योंकि ये हैं तो हम हैं और आज इन्हीं के त्याग की वजह से हम अपने घरों में चैन-प्रेम और शांति के साथ त्योहार सेलिब्रेट कर पा रहे हैं, जय हिंद।