जानें क्यो रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी, असली कारण का हुआ खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में इन दिनों कई सीनियर खिलाड़ी अपनी राज्य की टीमों के साथ खेलते नजर नहीं आ रहे हैं। जहां हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली के नवदीप सैनी गायब रहे थे वहीं रेलवे के खिलाफ मुंबई की दिल्ली टीम ने श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे मैदान से गायब नजर आये। इन खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी के चलते जहां दिल्ली की टीम बोनस अंक से चूक गई वहीं मुंबई की रणजी टीम को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ यह पहली हार भी थी।
और पढ़ें: 5 रिकॉर्ड जिन्हें चकनाचूर कर सबसे आगे निकल जायेंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे
रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने को लेकर इन खिलाड़ियों के एटीट्यूड को लेकर दिग्गज पूर्व क्रिकेटर ने निंदा भी की। जहां दिल्ली की टीम से गायब रहने को लेकर नवदीप सैनी से डीडीसीए के चयनकर्ताओं ने कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही वहीं भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने टीम इंडिया से दूर रहने के बावजूद रणजी न खेलने वाले श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे को लेकर सवाल उठाये।
और पढ़ें: भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहता है यह खिलाड़ी, पर सामने है यह मुश्किल चुनौती, बताया प्लान

सामने आया खिलाड़ियों के गायब रहने का कारण
अब इन खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी में न खेलने को लेकर जानकारी मिली है कि आखिर क्यों यह खिलाड़ी घरेलू मैचों में शिरकत करते नजर नहीं आ रहे हैं।
रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नवदीप सैनी ने डीडीसीएक के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि रणजी मैच में गायब रहने के पीछे उन्हें मेडिकल स्टाफ से मिली सलाह है।
भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ ने वर्कलोड के मद्देनजर इन खिलाड़ियों को आराम करने की सलाह दी है जिसके चलते यह खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के मैच मिस कर रहे हैं।

मुंबई के खिलाफ मयंक अग्रवाल भी मैच करेंगे मिस
मंगलवार को यही बात भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी कही और मुंबई के खिलाफ होने वाले कर्नाटक के मैच से गायब रहने की जानकारी दी। मयंक अग्रवाल ने बताया कि भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ की सलाह पर वह कर्नाटक और मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच को मिस करेंगे।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मेडिकल टीम ने श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, मयंक अग्रवाल और नवदीप सैनी को 'आराम करने की सलाह' दी है।

भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ की सलाह पर मैच मिस कर रहे खिलाड़ी
भारतीय टीम का वह मेडिकल स्टाफ जिसने इन खिलाड़ियों को आराम की सलाह दी है उसमें एनसीए के नितिन पटेल और भारतीय टीम के हेल्थ ट्रेनर निक वेब भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय मेडिकल टीम इन सभी खिलाड़ियों के वर्कलोड की मॉनिटरिंग कर रहा है। श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे को भी मेडिकल टीम की सलाह के तहत ही आराम करने के लिए कहा गया था। मयंक अब तक दो मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब उन्हें थोड़ा सा आराम करना होगा क्योंकि उन्हें 10 जनवरी को भारत 'A' के साथ न्यू जीलैंड दौरे पर रवाना होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
