आईपीएल फिक्सिंग: जानिए लोढ़ा समिति के फैसले के बाद कैसा होगा आईपीएल 2016?
नई दिल्ली। आज जस्टिस लोढ़ा समिति ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को अगले दो सालों के लिए बैन कर दिया है जिसके बाद अब रोमांच और ग्लैमर के तड़के वाले खेल आईपीएल का प्रारूप काफी अलग हो जायेगा।
आज के फैसले का सीधा असर खिलाड़ियों और आईपीएल के मैचों पर पड़ने जा रहा है जिसके बाद क्या वापस आईपीएल लोगों के दिलों में अपनी रंगत बना पाता है या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है।
आईपीएल फिक्सिंग: चेन्नई टीम पर बैन लेकिन धोनी को नुकसान नहीं
आईये जानते हैं कैसा होगा आईपीएल 2016?
1. अब अगले साल आईपीएल 2016 में अब आठ की जगह 6 टीमें ही मैच खेलेंगी।
2. जिसके कारण अब 60 की जगह 34 मैच खेले जाएंगे।
3. सीधे-सीधे तौर पर अब 26 मैच कम हो जाएंगे।
4.आईपीएल के लोकप्रिय चेहरे जैसे महेन्द्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, वाटसन अब अगले दो सालों तक IPL के मैदान में नजर नहीं आएंगे।
5. अब दर्शक दीर्घा में सेक्सी शिल्पा शेट्टी फ्लाइंग किस और चीयर करते नजर नहीं आयेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
