कोहली के चक्कर में 'लव-लॉक' और 'लिप-लॉक' कर रहे हैं जोड़े
मेलबर्न। इन दिनों विराट कोहली की शोहरत शबाब पर है केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देश के लोग भी विराट कोहली के मुरीद हो गये हैं तभी तो मेलबर्न के उस होटल लैंगाम के सामने जहां टीम इंडिया रूकी हुई है, हजारों की संख्या में लोग खड़े होकर विराट के दीदार का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सेक्योरिटी की वजह से विराट होटल से बाहर नहीं आ रहे हैं लेकिन उनके चाहने वाले यह बात समझ नहीं रहे हैं इसलिए होटल के सामने ही खड़े हैं।
लेकिन अब विराट के फैंस ने एक बढ़िया रास्ता निकाल लिया है जिससे उनका इंतजार भी खूबसूरत हो गया है, दरअसल विराट के चाहनेवालों में युवाओं की संख्या ज्यादा है जिनमें से उन युवाओं की लिस्ट बड़ी हो जो कि इंगेज हैं, इसलिए यह लोग जोड़े में विराट का इंतजार कर रहे हैं और अपना समय बिताने के लिए होटल लैंगाम से पचास मीटर की दूरी पर यारा नदी के फुटब्रिज पर जा रहे हैं जहां 'लव-लॉक' लगे हुए हैं।
कहा जाता है कि यहां प्रेमी जोड़े 'लिप-लॉक' करके अपने प्यार की लंबी उम्र के लिए 'लव-लॉक' करते हैं जिसकी वजह से आपको इस ब्रिज पर हजारों की संख्या में ताले दिखायी पड़ेंगे। इसलिए विराट का इंतजार प्रेमी जोड़ों और लव-वर्ड्स के लिए खूबसूरत एहसास और मौका भी बन गया है जिसके चलते विराट के क्रेजी फैन अपने प्यार की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
