जानिए न्यूजीलैंड के आगे क्यों पस्त हो गये भारतीय शेर?
नागपुर। विश्वकप टी 20 के पहले मुकाबले में भारत बड़े ही शर्मनाक ढंग से न्यूजीलैंड से हारा। मात्र 127 रनों का पीछा करना उसके लिए जी का जवाल बन गया जिसके कारण उसे 47 रनों की शर्मिंदगी भरी हाल झेलनी पड़ी।
आईये जानते हैं हार के वो पांच कारण जिनकी वजह से भारत को टी20 के पहले मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है...
1. बल्लेबाजों का ना चलना: टीम इंडिया अपने स्टार बल्लेबाजों की वजह से जानी जाती है, उसके पास नंबर 8 तक बैटिंग आर्डर है लेकिन मंगलवार के मुकाबले में उसके स्टार बल्लेबाजों का फेल होना ही हार का कारण बना।
2. युवी-रैना फेल: नागपुर की पिच जिस तरह से टर्न ले रही थी उस पिच पर अनुभवी बल्लेबाजों जैसे युवराज सिंह और सुरेश रैना का बचकाना शॉ़ट उसकी हार का सबब बना।
3. पिच: निसंदेह पिच का टर्न होना टीम इंडिया की हार का अहम हिस्सा है, कप्तान धोनी और बैटसमैन समझ ही नहीं पाये टीम की टर्निंग और बड़ी आसानी से कीवियों के शिकार हो गये।
4. उनका कमाल हम फेल: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कहे जाने वाले आर अश्विन को एक-एक विकेट मिलना बेहद ही मुश्किल है तो वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के नये-नवेले स्पिनर्स सैंटर्स और सोढ़ी ने बड़ी आसानी से भारतीय शेरों का शिकार किया।
5. ओवर कॉन्फिडेंस: न्यूजीलैंड से मुकाबले को लेकर कहीं ना कहीं टीम इंडिया ओवर कॉन्फिडेंस में थी। आस्ट्रेलिया, श्रीलंका को हराने और एशिया कप को जीतने के बाद टीम इंडिया अतिआत्मविश्वासी थी जिसके कारण उसने न्यूजीलैंड को हल्के में लिया और नतीजा आपके सामने है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
