विश्वकप: इंडो-अफ्रीका मैच के ठीक पहले विराट ने धरा 'रोनाल्डो' लुक
मेलबर्न। विश्वकप के पहले मैच में ही शतक जड़ने वाले विराट कोहली अपने दूसरे मैच में नये कलेवर और नये लुक में नजर आयेंगे। विराट ने गुरूवार को मेलबर्न के एक मशहूर सैलून में अपना नया हेयर कट कराया है जो कि वर्ल्डफेम फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलता जुलता है। जब टीम इंडिया रिलैक्स और शापिंग में बिजी थी तब विराट मशहूर सैलून टोनी एंड गाय में अपना हेयर कट चेंज करने में मशरूफ थे।
विराट के इस नये रूप के बारे में किसी ने पहले से सोचा नहीं था इसलिए जब वो सैलून से बाहर आये तो आम आदमी की तरह टीम इंडिया के उनके साथी भी हैरान रह गये। जब विराट के इस रूप पर उनके साथी उन्हें छेड़ने लगे तो विराट मियां मुस्कुराते और शर्माते भी नजर आये। फिलहाल कोहली का यह रूप काफी कूल है।
उम्मीद करते हैं कि उनका यह कूल लुक रविवार को उनकी बैटिंग में मदद करें और उनका वो ही अंदाज दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ नजर आये जो कि पाकिस्तान के खिलाफ था। कहना गलत ना होगा कि स्टार क्रिकेटर विराट से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं इसलिए कोहली के हर अदा पर लोगों की नजर होती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
