1st ODI: अनिल कुंबले ने बताया चेन्नई में जीत के लिये भारत को किस चीज की दरकार
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में 2-1 से हराने के बाद अब भारतीय टीम 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में उसका सामना करने को तैयार है। भारतीय टीम पहले मैच के लिये चेन्नई पहुंच चुकी है जहां उसका सामना कैरिबियाई टीम के साथ होगा। वहीं मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों को अपना सर्वोच्च खेल दिखाना होगा तभी वह एकदिवसीय मैचों में भारत को अजेय बना सकते हैं। अनिल कुंबले का मानना है कि वेस्टइंडीज की टीम के पास बड़े शॉट खेलने वाले कई बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को धवस्त करने का दम रखते हैं, ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय मैच रविवार 15 दिसंबर को चेन्नई के मैदान पर होगा, जहां भारतीय गेंदबाज बनाम कैरिबियाई बल्लेबाजी का मुकाबला होगा।
और पढ़ें: IPL 2020 Auction: नीलामी में बिकने को तैयार 332 खिलाड़ी, जानें किसने कितना रखा है बेस प्राइज
एक लाइव टीवी शो पर बात करने के दौरान अनिल कुंबले ने कहा,' कैरिबियाई टीम के खिलाफ चुनौतियां कम नहीं है। उनके पास कई हार्ड हिटिंग बल्लेबाज हैं। जो कभी भी भारतीय गेंदबाजी पर हावी हो सकते हैं। ऐसे में मैं चाहूंगा कि हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करें। उन्हें शुरु से सावधान रहने की जरूरत है।'
वहीं बल्लेबाजी में भी भारत के पूर्व कप्तान ने अपनी राय देते हुए कहा कि श्रेयस अय्यर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये।
और पढ़ें: IND vs WI : वनडे सीरीज से पहले भारत को लग सकता है झटका, टीम मैनेजमेंट नहीं लेना चाहेगा ये जोखिम
उन्होंने कहा ,' सीरीज में शिखर धवन के नहीं होने से केएल राहुल को पारी के आगाज का मौका मिला है। श्रेयस अय्यर काफी परिपक्व बल्लेबाज है। मैं चाहूंगा कि वह चौथे नंबर पर उतरे।'
कुंबले ने कहा, 'हमने श्रेयस अय्यर के अंदर की क्वालिटी देखी है और यह भी देखा है कि एक बल्लेबाज के तौर पर वह काफी आगे निकल गए हैं। ऐसे में नम्बर-4 पर उन्हें ही मौका मिलना चाहिए।'
आपको बता दें कि हाल ही में श्रेयस अय्यर ने दावा किया कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें 4 नंबर पर खिलाने का फैसला किया है और अब इसी नंबर पर उन्हें टीम को संभालना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
