जसप्रीत बुमराह ने NCA में फिटनेस टेस्ट देने से किया इंकार, सौरव गांगुली ने कहा द्रविड़ से करूंगा बात
नई दिल्ली। स्ट्रेस फ्रैक्चर की परेशानी से जूझ रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के रिहैब में जाने से इंकार कर दिया है जिसके बाद से एक बार फिर से एनसीए की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। इससे पहले जब भुवनेश्वर कुमार ने चोट के बाद वापसी की और सिर्फ 3 मैचों में गेंदबाजी करने वापस से चोट की समस्या से जूझने लगे थे तब भी दिग्गजों ने एनसीए की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये थे। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एनसीए में फिटनेस टेस्ट कराने के लिये जाना था।
बुमराह के टेस्ट से इंकार करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि वह इस बारे में एनसीए के अध्यक्ष राहुल द्रविड़ से बात करेंगे और उन कारणों का पता लगाने का प्रयास करेंगे कि आखिरकार क्यों जसप्रीत बुमराह का फिटनेस टेस्ट एनसीए में नहीं कराया जा सका।
और पढ़ें: 3rd ODI, IND vs WI: इस बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर कुुलदीप यादव, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले स्पिनर
सौरव गांगुली ने कहा,' मैंने अभी 2 महीने पहले ही कामकाज संभाला है, मैं पता लगाने की कोशिश करूंगा कि आखिरकार इस बात के पीछे असल कारण क्या है। हर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के लिये एनसीए आखिरी पड़ाव होना चाहिये। मैं इस संबंध में द्रविड़ से बात करूंगा। हम पहले भी कुछ मौकों पर मिले हैं। हम साथ मिलकर इसे हल करने की कोशिश करेंगे।'
उन्होंने कहा,' हम सभी जानते हैं कि अपने समय में राहुल द्रविड़ बेहद शानदार खिलाड़ी रहे हैं। जो सटीकता और प्रतिबद्धता उन्होंने बतौर खिलाड़ी दिखाई थी वही वह बतौर एनसीए अध्यक्ष भी निभा रहे हैं। हम उनके रोल को और आगे बढ़ायेंगे। मैंने इस बारे में उनसे और अन्य अधिकारियों से बात की है। हफ्ते भर के अंदर आपको इससे जुड़ी हर जानकारी मिल जायेगी।
और पढ़ें: मैदान पर लौटते ही मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, 39 गेंद में जड़े 83 रन, लगाये 7 चौके, 5 छक्के
गौरतलब है कि विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर गये जसप्रीत बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं, फिलहाल वह रिहैब के आखिरी पड़ाव पर हैं। विशाखापट्टनम में हुए दूसरे वनडे मैच से पहले बुमराह ने नेट सेशन में भाग लिया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह ने टीम प्रबंधन को कहा कि वह रिहैब के लिये एनसीए जाने के इच्छुक नहीं है। क्योंकि रिहैब के दौरान उन्होंने निजी फिटनेस स्पेशलिस्ट से काम लिया था।
और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी में आरसीबी के प्रदर्शन पर जानें क्या बोले कप्तान विराट कोहली, किस चीज की है दरकार
इस मुद्दे पर गांगुली ने आगे कहा, ' दूर से देखने पर यह मामला कुछ और लगता है, जसप्रीत बुमराह उस वक्त एनसीए गए थे जब बोर्ड के सिस्टम में मैं शामिल नहीं था। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो एनसीए भारतीय पेसरों के लिए अंतिम पड़ाव है। हर चीज एनसीए से होकर गुजरनी चाहिए और इसी कारण मैं कह रहा हूं कि हम इसका जवाब खोजने की कोशिश करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
