चैम्पियन्स लीग की जगह लेगा मिनी IPL,फैसला जल्द
धर्मशाला। दौलत और ग्लैमर के तड़के वाले खेल आईपीएल की लोकप्रियता और कामयाबी के बाद अब आपको मिनी आईपीएल का तोहफा मिल सकता है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीसीसीआई चैपिंयस लीग की जगह सितंबर में मिनी आईपीएल का आयोजन कर सकती है, जिसमें आईपीएल खेलेने वाली आठों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंंगी।
क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से मिनी आईपीएल का आयोजन!
बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर, ऐसा क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से करना चाहते हैं, लेकिन ये आयोजन भारत में नहीं बल्कि भारत से बाहर होगा। हो सकता है कि मिनी आईपीएल अमेरिका में हो, फिलहाल अभी इस मसले पर फैसला होना बाकी है।
टेस्ट मैच खेलने वाली टीम का कोई कार्यक्रम नहीं
आपको बता दें कि सितंबर में किसी भी टेस्ट मैच खेलने वाली टीम का कोई कार्यक्रम नहीं है इसलिए बीसीसीआई सितंबर में मिनी आईपीएल करवाना चाहती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
