PICS: विराट कोहली के स्टाइलिश लुक और कूल अंदाज के पीछे है इस शख्स का हाथ, खुद किया खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब मैदान में होते हैं तो उनका जलवा बल्ले से निकलता है लेकिन जब वो मैदान के बाहर होते हैं तो लाखों फैंस उनके कूल अंदाज के भी दीवाने नजर आते हैं। विराट कोहली का स्टाइलिश लुक और उनका खेलने का अंदाज दोनों ही फैंस को खासा पसंद आता है। विराट ने अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है, इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। दोनों एक दूसरे के बारे में अक्सर कोई न कोई नए खुलासे करते रहते हैं। ऐसे में विराट ने अनुष्का को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए एक अहम बात बताई है।
ये भी पढ़ें-VIDEO: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने होने वाले बच्चे को दिया भावुक संदेश, कही ये बड़ी बात

स्टाइलिश लुक के पीछे उनकी हमसफरः
विराट अक्सर अनुष्का को लेकर कई भावनात्मक पोस्ट करते रहते हैं। वहीं विराट कोहली ने अपने स्टाइलिश और कूल लुक के बारे में भी राज खोला है। उन्होंने बताया कि अनुष्का काफी स्टाइलिश हैं औऱ मेरी भी कूलनेस और स्टाइलिश लुक के पीछे उन्हीं का हाथ है। ये बात उन्होंने वोग पत्रिका से बातचीत के दौरान बताई।

विराट प्रेरणा हैं अनुष्काः
मैदान में हो या फिर मैदान के बाहर दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करने में नहीं हिचकते हैं। विराट ने कई शानदार और यादगार पारियां खेलने के बाद अनुष्का को मैदान से फ्लाइंग किस किया है। बता दें कि अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी इस सफलता के पीछे अनुष्का का बहुत बड़ा हाथ है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मचाएंगे धमालः
गौरतलब है कि इंग्लैंड में करीब 80 दिनों के दौरे के बाद भारत को एशिया कप में शरीक होना था ऐसे में टीम सेलेक्टर्स ने विराट कोहली को आराम दिया था और कप्तानी का दारोमदार रोहित के हाथों में था। वहीं भारत के एशिया विजेता बनने के बाद अब विराट 4 अक्टूबर से शुरू हो रही वेस्टइंडीज के साथ सीरीज में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें-INDvsWI: टेस्ट टीम से रोहित शर्मा को बाहर किए जाने पर हरभजन सिंह ने जताई हैरानी, कही ये बड़ी बात
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
