मेलबर्न। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच में भिड़ंत होने वाली है, विश्वकप की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली साउथ अफ्रिका अपनी विेशेष तैयारी के साथ मौजूदा चैंपियन से भिड़ने को तैयार है लेकिन उसके लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी चुनौती नहीं है। इस बारे में खुलासा खुद अफ्रिका के कोच रसेल डोमिंगो ने किया है।
जिन्होंने गुरूवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने हमेशा भारत को पराजित किया है और हमें पूरा भरोसा है कि इस बार भी हम इंडिया को हरा देंगे, हमारे लिए पूरी टीम इंडिया एक समान है, कोहली या रोहित शर्मा इससे हमें फर्क नहीं पड़ता है, साउथ अफ्रिका के लिए विराट तोप नहीं हैं।
विराट-रोहित से खतरा नहीं
अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर अति उत्साहित रसेल ने कहा कि यह सही है कि उनकी टीम ने विश्व कप में अब तक तीन के तीन मौकों पर भारत को हराया है लेकिन रविवार को जब दोनों टीमें आईसीसी विश्व कप-2015 के लिए आमने-सामने होंगी तब बीते रिकार्ड का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में हमेशा से भारत पर हावी रही है। उसने 2011 विश्व कप में भी भारत को पराजित किया था लेकिन भारत ने बाद में जाकर विश्व कप खिताब जीता था।
दक्षिण अफ्रिका ने हमेशा ही भारत को हराया है
डोमिंगो ने कहा, हमारे लिए हर मैच अहम है। हमारी टीम हर एक मैच को अहम मान रही है। हम यह भी जानते हैं कि भारत के साथ होने वाले मैच को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है लेकिन हमारे लिए ऐसा कुछ नहीं है। हम हर मैच को बराबर नजर से देख रहे हैं। इसलिए भारत का मैच हमारे लिए सामान्य सी बात है।