Vijay Hazare Trophy के लिए दिल्ली ने घोषित की टीम, ध्रुव शौरे बनें कप्तान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 सितंबर से हो रहा है जो कि से 13 अक्टूबर तक खेला जाएगा। वनडे प्रारूप में खेला जाने वाला यह भारत का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट है और इसको लेकर सभी टीमों ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का भी ऐलान कर दिया है। डीडीसीए ने युवा खिलाड़ी ध्रुव शौरे को दिल्ली की कमान सौंपी है. इससे पहले भारतीय टीम के लिए खेल रहे ऋषभ पंत, शिखर धवन और नवदीप सैनी ने भी खुद को टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध कराया था, जिसका लाभ लेते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दिल्ली की 15 सदस्यीय टीम में इन तीनों खिलाड़ियों का नाम शामिल किया है।
डीडीसीए की चयन समिति के अध्यक्ष अतुल वासन ने कहा, 'दुर्भाग्यवश चोटों और अहम खिलाड़ियों के न रहने के कारण हमें पिछले साल नुकसान हुआ था। पंत, सैनी और धवन का होना हमारे लिए बोनस है।'
और पढ़ें: BBL में धमाल मचाएगा ये भारतीय गेंदबाज, ब्रिस्बेन हीट की टीम में हुआ शामिल
निश्चित तौर पर इन खिलाड़ियों की उपस्थिति से इस घरेलू प्रतियोगिता में दिल्ली के जीतने के चांस काफी बढ़ जाएंगे। शिखर धवन और सैनी जहां पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिल्ली की टीम का हिस्सा रहेंगे तो वहीं टीम इंडिया की टेस्ट टीम का हिस्सा होने के कारण पंत कुछ ही मैचों में शिरकत कर पाएंगे। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2 अक्टूबर को शुरू हो रही है।
और पढ़ें: IND vs SA: कौन हैं दलजीत सिंह जिन्हे विराट कोहली-रवि शास्त्री ने किया सम्मानित
दिल्ली की 15 सदस्यीय टीम : ध्रुव शौरे (कप्तान), नीतिश राणा, ऋषभ पंत, हिम्मत सिंह, हितेन दलाल, कुणाल चंदेला, ललित यादव, पवन नेगी, नवदीप सैनी, सुबोध भाटी, कुलवंत खेजरोलिया, मनन शर्मा, कुंवर बिधुड़ी, विकास टोकस, तेजस बारोका और अनुज रावत।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
