बर्मिघम। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बनाने वाली मौजूदा विजेता भारतीय टीम अब फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत ने इस अहम मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया।
ऐसा पूरे 10 साल बाद हो रहा है जब टीम इंडिया किसी फाइनल में पाकिस्तान के सामने होगी इसलिए इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर चुटकियों का दौर जारी है, जिसमें सहवाग भी पीछे नहीं हैं।
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्वीट
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया है कि अच्छा ट्राय किया पोते, सेमीफ़ाइनल में पहुंचना बड़ी कामयाबी, घर की ही बात है, फादर्स डे पर बेटे के साथ फ़ाइनल है, मजाक को सीरियसली मत लियो बेटे।
सीनियर क्रिकेटर होने के नाते ऐसा ना करने की नसीहत
सहवाग के इस ट्वीट पर लाखों लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने सहवाग की इस बात पर मजे लिए हैं तो कुछ ने सहवाग को सीनियर क्रिकेटर होने के नाते ऐसा ना करने की नसीहत भी दी है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल रविवार को
आपको बता दें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल रविवार को है, भारत ग्रुप दौर में पाकिस्तान को हरा चुका है और इस बार भी टीम इंडिया के चाहने वालों को उम्मीद कर रहे हैं कि वो फिर से पाकिस्तान को हराएगा।
Well tried Pote. Great effort to reach semis.Ghar ki hi baat hai.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 15, 2017
Father's Day par Bete ke saath final hai. Mazaak ko serious mat liyo bete.