नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाले हरभजन सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने जीएसटी को लेकर केद्र व राज्य सरकार पर तंज कसा है। भज्जी ने जीएसटी बिल को लेकर एक ट्वीट किया- "जब आप किसी रेस्त्रां में खाने का बिल देते हैं तो ऐसा लगता है कि राज्य और केंद्र की सरकार भी आपके साथ डिनर कर रही है।"
While making payment of bill after dinner in restaurant, it feels like state govt & central govt both had a dinner with us...
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 27, 2017
भज्जी के इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर की हंसी का ठिकाना नहीं रहा। भज्जी का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक 34 हजार से ज्यादा लाइक जबकि 13 हजार से ज्यादा रीट्वीट हो चुका है।
गौरतलब है कि 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद पूरे देश में दूसरे टैक्सों को खत्म कर दिया है और अब स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी ही लिया जाता है। नए नियम के मुताबिक रेस्टोरेंट में 12 फीसदी स्टेट जीएसटी और 18 फीसदी सेंगमेंट का टैक्स लिया जाता है।
आपको बता दें कि गैर-पंजीकृत व्यवसायों को जीएसटी पर शुल्क लगाने की अनुमति नहीं है। यह पता करने के लिए कि आप जिस रेस्तरां में खा रहे हैं, वो पंजीकृत है। आप बिल पर दिए गए जीएसटी नंबर की जांच कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः- तीन छक्के लगाते ही हार्दिक पांड्या ने कर दिया कमाल, इस अंग्रेज को पछाड़ बने नंबर वन